Firozabad News : पीएमएसएमए में गर्भवतियों की हुई प्रसव पूर्व जांच

फिरोजाबाद ।  प्रत्येक माह की 9 तारीख को मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस (पीएमएसएमए) में जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर गर्भवतियों को डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया व प्रसव पूर्व सभी जांचें निःशुल्क की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि इस अवसर पर गर्भवतियों को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल करना सुनिश्चित किया गया है। उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को चिन्हित कर उन पर खास नजर रखी जाती है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हंसराज का कहना है कि पीएमएसएमए दिवस में गर्भवती की प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, सिफ़लिस, वजन, ब्लड प्रेशर एवं अन्य जांच की निशुल्क की जाती हैं। इसके साथ ही टिटनेस-डिप्थीरिया का टीका, आयरन कैल्शियम एवं आवश्यक दवाएं निशुल्क दी जाती है| उच्च जोख़िम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) की पहचान, प्रबंधन एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाता है| पोषण, परिवार नियोजन तथा प्रसव स्थान के चयन के लिए सलाह भी दी जाती है।
जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्श दाता प्रदीप ने कहा कि इस दिवस पर गर्भवती को पहली और दूसरी तिमाही में विशेषज्ञ या एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जाता है और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था को चिन्हित कर महीने की 24 तारीख को होने वाले मातृत्व दिवस क्लीनिक में जांच आदि की जाती हैं।
जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ डॉ. प्रेरणा जैन ने बताया कि आज 326 से अधिक गर्भवतियों को देखा गया, 165 से अधिक गर्भवतियों की खून की जांच, 76 एचआईवी जांच की गई तथा 18 उच्च जोखिम वाली गर्भवती चिन्हित की गयी|
काउंसलर रेनू त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को आयोजित नसबंदी कैंप में संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में 6 महिलाओं की नसबंदी की गई तथा 96 से अधिक कंडोम, 11 को  अंतरा, 15 को  माला एन, 21 को छाया पिल्स का वितरण किया गया।
उसायनी पीएचसी में डॉ. नेहा शर्मा ने बताया कि 21 से ज्यादा गर्भवतियों की जांच की गई तथा परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण किया गया।
योजना लाभार्थी आशा देवी ने बताया कि हमारी सभी जांच निशुल्क हुई हैं, आज डॉक्टर ने हमारी रिपोर्ट देखकर आयरन और कैल्शियम की गोलियां खाने के लिए दी हैं।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला