Firozabad News : पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा आयोजित

Firozabad News : 50 से ज्यादा बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल कर उनको पुरस्कार दिए गए, आंगनवाड़ी केंद्रों पर शून्य से पांच साल तक के बच्चों की सेहत की हुई जांच, बच्चों का मापा गया वजन और लंबाई 

फिरोजाबाद । पोषण माह के अंतर्गत चल रहे निर्धारित कार्यक्रमों के तहत जनपद के नगला भाऊ स्थित ब्लाक खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सेंटरों से आए 50 से ज्यादा बच्चों को प्रतियोगिता में शामिल कर उनको पुरस्कार दिए गए। आंगनवाड़ी केंद्रों पर शून्य से पांच साल तक कबच्चों की सेहत की जांच हुई।

सीडीपीओ ग्रामीण सुशीला यादव ने बताया कि बीडीओ कार्यालय के सभागार में बाल विकास परियोजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने की। प्रतिस्पर्धा में सभी बच्चों की लंबाई मापी गई तथा उनका वजन भी लिया गया। कुपोषित या अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हित कर डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी गई, तथा स्वस्थ बच्चों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आए सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
सीडीपीओ ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख द्वारा दो महिलाओं की गोद भराई भी की गई। गोद भराई के दौरान उनको पोषण सामग्री दी गई। बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार सामग्री वितरित की गई। उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी सेंटरों पर महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पोषण पंचायत में महिलाओं और बच्चों के पोषण संबंधी जानकारी भी लोगों को दी जा रही है। इससे पहले पोषण माह में जागरूकता को लेकर रैली का भी आयोजन किया गया।
प्रीति, विनीता, सोनम आदि महिलाओं ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में हमारे बच्चों को पुरस्कार के साथ-साथ पोषाहार भी मिला है। समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर हमारे बच्चों की ऊंचाई और वजन भी लिया जाता है साथ ही पोषण के प्रति जानकारी दी जाती है।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’