Firozabad News : पोषण के साथ दवा का भी कोर्स पूरा करें क्षय रोगी : मेयर

Firozabad News : सीएमओ कार्यालय में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की बैठक हुई आयोजित, क्षय रोगियों को दी गई पोषण सामग्री

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर श्रीमती नूतन राठौर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय तथा विभिन्न टीबी यूनिटों पर 478 टीबी रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में महानगर मंत्री कैलाश ओझा ने 20 टीबी रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की। साथ ही विभिन्न संस्थानों, निर्वाचित प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन, व्यक्तियों ने टीबी रोगियों को गोद लेने की इच्छा जाहिर की।

मेयर नूतन राठौर ने बताया कि टीबी रोगियों को टीबी की दवा का कोर्स डॉक्टर द्वारा बताए गए समय तक पूरा करना है। टीबी की दवा को बीच में नहीं छोड़ना है तथा दवा के दौरान रोगी को पौष्टिक आहार भी लेना है।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ डीके प्रेमी ने कहा कि आईईसी के माध्यम से टीबी जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा जनता को टीबी रोग के प्रति जानकारी प्राप्त हो सके तथा आम जनमानस क्षय रोग के प्रति जागरूक हो सकें।
मेयर राठौर ने जनपद की जनता से अपील की कि टीबी रोग से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराना सुनिश्चित करें। टीबी जांच सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बिल्कुल मुफ्त की जाती है।
टीबी उपचाराधीन मरीजों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत प्रतिमाह ५०० रुपए दिए जाते हैं।

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा