Firozabad News : पर्यटन मंत्री जयवीर ने किया 20 बेड वाले भवन का शिलान्यास

Firozabad news :  टीबी मरीजों को पोषण सामग्री तथा कायाकल्प योजना में पुरस्कार वितरित किए

फिरोजाबाद । गांधी जयंती एवं शास्त्री जी के जन्मदिवस पर सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राज्य सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जन आरोग्य मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री जयवीर सिंह ने 20 बेड वाले अस्पताल भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ डीके प्रेमी तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ कपिल यादव उपस्थित रहे।
सीएमओ डॉ. प्रेमी ने कहा जनारोग्य मेले में टीबी रोगियों को पोषाहार वितरित किया तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थी बच्चों को चश्मे वितरित किए गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला क्वालिटी इंश्योरेंस सलाहकार डॉ. रवीश सिंह को कायाकल्प के तहत पुरस्कार देकर सम्मानित किया साथ ही मंत्री जयवीर सिंह ने पात्रों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किए तथा बुजुर्ग लोगों को छड़ी वितरित की।
सीएमओ डॉ प्रेमी ने कि 2021-22 में कायाकल्प पुरस्कार योजना के अंतर्गत सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प पुरस्कार विजेता बनने पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी तथा पुरस्कार वितरित किए।
डॉ. रवीश कुमार ने कहा कि यह बहुत सम्मान की बात है कि हमारे सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों को मंत्री जी द्वारा पुरस्कार मिला है और हम आगे भी स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर डीपीए अंबिका पांडे, रुद्रकांत, डॉ आशीष गुप्ता, डॉ महेश शर्मा, डॉ नवनीत सिंह, डॉ एसके अग्रवाल सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच