Firojabad News : गर्भावस्था और प्रसवोपरांत महिलाओं के पोषण पर दिया जाएगा विशेष जोर

Firojabad News : जनपद में एक से 30 सितंबर तक चलेगा “एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर ” अभियान, अभियान के अंतर्गत गर्भवती व धात्री महिला को पोषण संबंधी जानकारी दी जाएगी

फिरोजाबाद । मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जनपद में एक से 30 सितंबर तक “एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर” अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। इसमें गर्भावस्था और प्रसवोपरांत महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर दिया जाएगा ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि अभियान में सभी गर्भवती और धात्री का शत प्रतिशत डाटा ई- कवच पर अंकित किया जायेगा। अभियान के दौरान प्रत्येक गर्भवती व धात्री महिलाओं तक आयरन, कैल्शियम, एलबेंडाजोल व फोलिक एसिड की दवा दी जाएगी और इन दवाओं के सेवन को भी सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा। उन्हें प्रसव पूर्व जांच तथा समय पर आयरन की गोलियों के सेवन के लिए भी जागरूक किया जाएगा। अभियान में मातृ पोषण के लिए आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टाफ नर्स, एएनएम आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान के मुख्य कार्यकर्ता होंगे।

एसीएमओ आरसीएच/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान समस्त स्वास्थ्य इकाइयों की ओपीडी/आईपीडी, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक एवं छाया वीएचएसएनडी/ यूएचएसएडी सत्र में भी गर्भवतियों को जागरुक किया जाएगा। सभी सेवाएं प्रसव पूर्व, प्रसव के दौरान तथा प्रसव पश्चात नियमित रूप से दी जाएंगी। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी गर्भवती व धात्री महिलाओं में एनीमिया व कैल्शियम की कमी से होने वाले दुष्प्रभावों की रोकथाम, नियंत्रण एवं पोषण संबंधी जानकारी दी जाएगी। बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए व्यापक अभियान एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर मई में चलाया गया था।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    • By TN15
    • August 11, 2026
    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    • By TN15
    • August 11, 2026
    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार