Noida News : एचएमआईएस को अपडेट करने में सहयोग करें निजी चिकित्सालय  : सीएमओ

Noida News : सही रिपोर्टिंग से रैंकिंग सुधारने में मदद मिलेगी 

नोएडा । मातृ शिशु दर में कमी लाने एवं जनपद के समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम व अन्य संस्थानों से मातृ व शिशु स्वास्थ्य देखभाल, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण की सेवाओं की रिपोर्ट ससमय प्रदान कराने के उद्देश्य से सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधन में पीएसआई इंडिया के सहयोग से बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम व अन्य संस्थानों से आए चिकित्सकों, प्रबन्धकों व अन्य कर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा – वह हर माह की 21 से 20 तारीख और अधिकतम 25 तारीख तक प्रसव संबंधी सेवाओं, परिवार कल्याण कार्यक्रम, बच्चों के नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु जन्म व मृत्यु रिपोर्ट आदि की नवीनतम व अपडेटेड रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें।

यह रिपोर्ट संकलित कर भारत सरकार के पोर्टल हेल्थ मैनेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) और रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) पर अंकित की जाती है। इससे जनपद सहित अन्य जनपदों की रैंकिंग निर्धारित होती है। वर्तमान में जनपद के करीब 138 निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम व अन्य संस्थान पंजीकृत हो चुके हैं लेकिन इन समस्त निजी चिकित्सालयों में की ओर से 18 चिकित्सालयों से रिपोर्ट मिल पर रही है। यह बहुत कम हैं। उन्होंने ज़ोर दिया कि यदि जनपद के सभी निजी चिकित्सालय ससमय रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेंगे तो जनपद की रैंकिंग प्रदेश में बढ़ेगी।इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सका अधिकारी (आरसीएच) डा. भारत भूषण ने एचएमआईएस पोर्टल के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा- यह भारत सरकार का महत्वपूर्ण पोर्टल है।

इसमें पारदर्शिता के साथ सही जानकारी भी है। उन्होंने कहा-रिपोर्टिंग में गलती से बचने के लिए फार्मेट में कुछ बदलाव किये गए हैं, जो सभी के साथ साझा किये जा रहे हैं।उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनयूएचएम) डॉ. जैसलाल ने समस्त निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम व अन्य संस्थानों से अपील की वह स्वास्थ्य विभाग के इस कार्य में पूर्ण सहयोग करें। यदि डाटा फीडिंग में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही हो तो डाटा मैनेजर सहित प्रत्येक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर प्राइवेट नर्सिंग होम, अस्पताल, स्वास्थ्यकर्मियों सहित पीएसआई इंडिया से कोमल घई व विशाल सक्सेना, जेएसआई से डॉ श्रुति व यामिनी,  एआरओ व जिला कार्यक्रम प्रबंधक आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’