Firojabad News : 15 स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प अवार्ड : सीएमओ 

Firojabad News : लगातार बढ़ रहा अवॉर्ड मिलने का ग्राफ, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं स्वच्छता के लिए मिलता है कायाकल्प अवॉर्ड- डा. रबीश 

फिरोजाबाद । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चल रही कायाकल्प अवॉर्ड योजना में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के चलते वर्ष 2021-22 में जनपद के कुल 15 स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी के प्रेमी ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता के आधार पर ही अस्पतालों को कायाकल्प के तहत अवार्ड दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ सेवाओं की गुणवत्ता का ही परिणाम है कि वर्ष 2021-22 में जनपद के 15 स्वास्थ्य केंद्रों को अवार्ड दिया गया है। इनमें जिला संयुक्त चिकित्सालय, छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) – अरांव, टूंडला, एका, जसराना, खैरगढ़, सिरसागंज तथा चार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)- करहरा, चुल्हावली, मटसेना, कुशयारी और तीन शहरी पीएचसी रामनगर, नगलाबरी, कच्चा टूंडला तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) असन- कोटला को कायाकल्प अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं।

न्यूज पीएचसी करहरा और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर असन- कोटला को जनपद में प्रथम स्थान मिला है।
बाकी सभी स्वास्थ्य इकाइयों को सांत्वना पुरस्कार मिला है जिसमें सभी को शासन द्वारा निर्धारित एक अवॉर्ड धनराशि दी जाती है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला क्वालिटी एश्योरेंस सलाहकार डॉ. रबीश कुमार ने बताया कि सन 2018 में जनपद के सीएचसी टूण्डला को कायाकल्प सांत्वना अवार्ड प्राप्त हुआ था। तब हमारे सामने कई चुनौतियां थी। जनपद के सभी एमओआईसी से मुलाकात कर उन्हें कायाकल्प अवार्ड योजना के बारे में बताया तथा समस्त स्टाफ को ट्रेनिंग देकर ओरिएंट किया। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2018 से लगातार कायाकल्प अवॉर्ड में बढोतरी हुई है।

डॉ. रबीश ने बताया कि वर्ष 2020-21 में जनपद को एक बड़ी सफलता मिली थी जिसके फलस्वरूप कुल 12 कायाकल्प अवार्ड मिले थे जो की सभी आला अधिकारियों के प्रयासों का नतीजा है की वर्ष 2021-22 में यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का नेतृत्व और मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया। हमारा लक्ष्य है कि अब जनपद से किसी भी चिकित्सा इकाई को राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन का अवार्ड प्राप्त हो सके।
डॉ. रबीश ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना को 15 मई 2015 को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लांच किया गया था। जिसको तीन चरणों में पूरा किया जाता है। इंटरनल, पियर, एक्सटर्नल एसेसमेंट। शासन द्वारा एक चेक लिस्ट भी दी जाती है। चेक लिस्ट में दिए गए मानकों को पूरा किया जाता है। तीनों चरणों में कायाकल्प चेक लिस्ट में जिन चिकित्सा इकाइयों का कुल स्कोर 70% से ऊपर होता है उनको शासन द्वारा परिणाम फलस्वरूप अवॉर्ड घोषित किया जाता है।

जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट ने बताया कि दिशा-निर्देशों के मुताबिक 75 फीसदी पुरस्कार राशि का प्रयोग गैप क्लोजर, सुदृढ़ीकरण, रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था आदि में किए जाने का प्रावधान है, जबकि 25 फीसदी धनराशि से कर्मचारी कल्याण के कार्य होते हैं।

चिकित्सालय कर्मियों के कार्यशैली एवं दक्षता में सुधार करना है

पांच साल में कायाकल्प अवार्ड की प्रगति

2017-18— सीएचसी टूंडला
2018-19— जिला अस्पताल पुरुष, सीएचसी टूंडला, पीएचसी अराव
2019-20— जिला संयुक्त अस्पताल, तीन सीएचसी
2020-21— जिला संयुक्त अस्पताल, छह सीएचसी, तीन न्यूपीएचसी, दो यूपीएचसी
2021-22— जिला संयुक्त अस्पताल, छह सीएचसी, चार न्यू पीएचसी, तीन यूपीएचसी, एक एचडब्लूसी

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती