मुजफ्फरपुर में सोते शख्स पर फायरिंग तो बेगूसराय में स्टूडेंट बना निशाना

 बिहार में गोलियों की तड़तड़ाहट

 मुजफ्फरपुर/बेगूसराय। जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के झिटकी गांव में गुरुवार की देर रात दरवाजे पर सो रहे 50 वर्षीय पप्पू कुमार को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके दाहिने हाथ में गोली लगी है। सूचना पर पहुंची कुढ़नी पुलिस ने घायल पप्पू कुमार उर्फ नंदकिशोर को कुढ़नी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिकी उपचार के बाद रेफर कर दिया।
परिजनों ने घायल पप्पू को शहर के बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूछताछ में घायल किसान पप्पू कुमार के भाई नंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के वक्त पप्पू भईया दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली उनके भाई के बाह में लगी है। गोलीबारी के बाद बाइक सवार घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये।वहीं, कुढ़नी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि घायल के परिजनों की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
वहीं बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने डेरा पर सोए एक 10वीं के छात्र को गोली मार कर घायल कर दिया है। घटना तेयाय थाना क्षेत्र के चकाईम गांव की है। बताया जाता है कि स्वर्गीय अरुण तांती का 16 वर्षीया पुत्र दसवीं कक्षा का छात्र नीरज कुमार गांव में अपने डेरा के बरामदा पर सोया था। तभी रात 12 बजे के करीब दरवाजे के अंदर हाथ कर सोये अवस्था में नीरज पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो गोली नीरज कुमार को कमर के नीचे लगी है।
घटना के बाद फायरिंग की आवाज सुनकर और नीरज के चिल्लाने पर परिजन पहुंचे। इसके बाद से इलाज के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल और परिजनों ने किसी से कोई विवाद की बात से इनकार किया है और ना ही घटना में शामिल किसी बदमाश की पहचान की है।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…