पेशी के दौरान कुख्यात अपराधी विशाल सिंह कुशवाहा को मारी गोली

 गोपालगंज कोर्ट कैंपस में गोलीबारी

 गोपालगंज। बेखौफ अपराधियों ने गोपालगंज कोर्ट परिसर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कुख्यात अपराधी विशाल सिंह कुशवाहा को गोली मारने की कोशिश की गई थी। लेकिन गोली उसके कान के पास लगी इस गोलीबारी में एक अन्य कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सकों ने घायल कैदी को बाहर रेफर कर दिया है।
सिविल कोर्ट परिसर में गोलीबारी की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रांजल और एसपी अवधेश दीक्षित कोर्ट परिसर में पहुंचे और मामले की जांच की। इस मामले में गोली मारने वाले एक अपराधी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी के पास से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद होने की सूचना है।
गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि कोर्ट परिसर में विशाल सिंह कुशवाहा जो कुख्यात अपराधी है, उसके केस की सुनवाई थी। सुनवाई को लेकर उसे कोर्ट परिसर में लाया गया था। दो अपराधियों ने विशाल सिंह कुशवाहा को टारगेट कर गोली चलाई थी। लेकिन गोली उसके कान के पास लगी। जबकि एक अन्य कैदी को गोली पेट में लगी है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी ने बताया कि गोली मारने वाले एक अपराधी को हिरासत में लिया गया है। उसे पूछताछ की गई है। हालांकि, गोलीबारी की वजह क्या है। अब तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन गोपालगंज कोर्ट में सरेआम गोलीबारी की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल है। वहीं, पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। बहरहाल, गोलीबारी की इस घटना के बाद लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई