नालंदा में दुकान पर फायरिंग

-स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ा
-पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

 नालन्दा। नालंदा के मुरौरा गांव में एक दुकान पर हुई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में शामिल दो आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के अनुसार, कुछ बदमाश राहुल कुमार की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने दुकान पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया।दुकान पर चढ़कर बदमाशों द्वारा किए गए फायरिंग का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिन्द थाना क्षेत्र निवासी जयपाल यादव और मानपुर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा