रानीगंज हाई स्कूल की मैनेजिंग कमिटी के शिक्षक चुनाव पर अंतिम निर्णय

रानीगंज- रानीगंज हाई स्कूल में मैनेजिंग कमिटी गठन से संबंधित शिक्षक और शिक्षाकर्मी चुनाव पर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति पर आखिरकार पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंतिम निर्णय दे दिया। पांच पन्नों की विस्तृत निर्देशिका अब स्कूल में पहुंच चुकी है, जिसमें चुनाव प्रक्रिया को वैध ठहराते हुए इसे निष्पक्ष और पारदर्शी घोषित किया गया है।
13 मार्च 2023 को हुए चुनाव में शिक्षक तथागत हलदार ने 36 में से 36 वोट पाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके साथ रत्ना मुखर्जी (33 वोट),देबाशीष सरकार (34 वोट), और गौतम बारिक (35 वोट) क्रमशः टीआर और एनटीआर के रूप में निर्वाचित हुए।
हालांकि, चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए बिजय दास,स्नेहाशीष भट्टाचार्य,और सौमित्र कुमार मान ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में याचिका दायर की। याचिकाकर्ताओं को क्रमशः तीन, दो और एक वोट मिले थे। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पुनर्विचार की मांग की।
माध्यमिक शिक्षा परिषद का निर्णय
हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा परिषद को जांच और निर्णय देने का निर्देश दिया। परिषद के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने सभी पक्षों की दलीलें और साक्ष्य सुनने के बाद यह स्पष्ट कर दिया कि 13 मार्च 2023 को हुआ चुनाव निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी था।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव को लेकर लगाए गए आरोप आधारहीन और अव्यवहारिक हैं। इसके साथ ही, परिषद ने यह निर्णय लिया कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ इस मामले में अब कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी।
इस फैसले के साथ ही रानीगंज हाई स्कूल की मैनेजिंग कमिटी के शिक्षक और शिक्षाकर्मी चुनाव को लेकर जारी विवाद का समाधान हो गया है। यह निर्णय विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के लिए एक राहत लेकर आया है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?