फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर गिरफ्तार, पत्नी पर कार चढ़ाने का है आरोप

फिल्म निर्माता कमल किशोर का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी पर कार चढ़ाते दिख रहे हैं। इस संदर्भ में अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर कथित रूप से कार से पत्नी को कुचलने का आरोप है। मामले में शिकायत के बाद पहले अंबोली पुलिस ने उन्हें 27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कमल मिश्रा के खिलाफ धारा 279 और 338 के तहत मुंबई के अंबोली थाने में केस दर्ज किया है।
वहीं कमल मिश्रा की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। ज्ञात हो कि फिल्म निर्माता ने अपनी पत्नी यास्मीन को कार से टक्कर मारते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया था। जिसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। ये घटना 19 अक्टूबर की है।

कौन है कमल किशार मिश्रा

कमल किशोर मिश्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म निर्माता हैं। कमल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म गोंडा में हुआ था। फिल्म मेकर ने लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज से स्नातक किया है। इसके साथ ही उन्होंने साल 2019 में बालीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें फ्लेट नंबर 420 और शर्मा जी की लग गई, जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म खल्ली बल्ली को भी कमल ने ही प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र, राजपाल यादव, हेमंत पांडे, विजय राज, मधू, किनायत अरोड़ा और रजनीश दुग्गल जैसे सितारों ने काम किया था। अभी हाल ही में उन्होंने देहाती डिस्को के नाम से एक फिल्म बनाई थी। जो काफी पसंद की गई थी। इसमें कोरियोग्राफर गणेश आचार्य नजर आये थे। दरअसल 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कमल मिना अपनी कार से पत्नी को टक्कर मारकर उसे जमीन पर गिरा देता है, जिसकी वजह से उसके हाथ, पैर व सिर में गहरी चोट लगी हैं। कमल किशोर की पत्नी यासीन ने कई आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कमल किशोर नई नई लड़कियों के साथ अफेयर करते हैं। फिर वह उन्हें अपनी धन सपंत्ति के बारे में बताते हैं।

  • Related Posts

    कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला

    दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)…

    Continue reading
    झारखंड हाई कोर्ट ने चपरासी को दिया न्याय! 
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

    बचे हुए चाय पत्ती और बिस्कुट घर ले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    • By TN15
    • July 8, 2026
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    • By TN15
    • July 8, 2026
    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप

    • By TN15
    • July 8, 2026
    इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    • By TN15
    • July 8, 2026
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’