ओमिक्रॉन का डर : मलेशिया ने 8 देशों के यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाई

कुआलालंपुर, मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री खैरी जमालुद्दीन ने बुधवार को कहा कि सरकार ने ओमिक्रॉन वेरिएंट को देश में फैलने से रोकने के लिए आठ देशों के यात्रियों के यहां आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, इस्वातिनी, लेसोथो, मोजाम्बिक, नामीबिया, जि़म्बाब्वे और मलावी हैं।

यह प्रतिबंध प्रवासी कामगारों के साथ-साथ प्रभावित देशों के अंतर्राष्ट्रीय छात्रों पर भी लागू होगा।

मंत्री ने यह भी कहा कि सूची को नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा और जरूरत के मुताबिक देशों को जोड़ा या हटाया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि मलेशियाई नागरिकों, स्थायी निवासियों और लंबी अवधि के पासधारकों को प्रतिबंधित नहीं किया गया, लेकिन उन्हें एंट्री करने पर 14 दिनों के क्वारंटीन होना होगा।

खैरी ने यह भी कहा कि ओमिक्रॉन से पीड़ित देशों के साथ टीकाकरण यात्रा लेन शुरू करने की योजना को रोक दिया जाएगा।

पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सबसे पहले ओमिक्रॉन वेरिएंट की सूचना दी गई थी। अब तक, कई यूरोपीय देशों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इजराइल और चीन के हांगकांग सहित अन्य देशों और क्षेत्रों ने इस प्रकार के संक्रमण की पुष्टि की है।

Related Posts

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अजहर मसूद पर…

Continue reading
प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

पिछले दिनों भारत से 13 नौजवान जो उत्तर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?