IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी… वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं No-1, देखें Top-5 लिस्ट

IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच है, जिसे जीतने वाली टीम फाइनल में RCB से भिड़ेगी। राजस्थान वैभव सूर्यवंशी से आज एक और अच्छी पारी चाहेगी, जिन्होंने पिछले मैच में 29 गेंदों में 97 रन बनाए। वह IPL इतिहास के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड से चूक गए, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक के मामले में वैभव पहले नंबर पर नहीं हैं।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में खेली 15 पारियों में 680 रन बनाए हैं। अभी वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, इसमें से 390 रन तो उन्होंने सिर्फ छक्कों से बनाए हैं. वह अभी तक 65 छक्के लगा चुके हैं, जो किसी सीजन में किसी एक खिलाड़ी द्वारा लगाए जाने के मामले में सबसे अधिक है. वैभव जारी सीजन में अभी तक 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं. लेकिन सबसे तेज अर्धशतक के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं।

IPL 2026 में किसने लगाया है सबसे तेज अर्धशतक

2 मैचों के बाद सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी उर्विल पटेल के नाम है. उन्होंने 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. ये IPL इतिहास की संयुक्त सबसे तेज फिफ्टी भी है। उनसे पहले यशस्वी जायसवाल ने 2023 में 13 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

किस नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी?

दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। तीसरे नंबर पर वैभव हैं, उन्होंने भी 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। लिस्ट में 3 से 6 नंबर पर वही काबिज हैं. उन्होंने इस सीजन 3 बार 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने एलिमिनेटर में 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था, जिसमें उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स, 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
  • Related Posts

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading
    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!