दिल्ली में घुसेंगे किसान, रामलीला मैदान में होगी महापंचायत 

महापंचायत की मिली इजाजत, ट्रैक्टर-ट्रॉली और हथियार नहीं ला सकेंगे 

नहीं ठहर सकेंगे रात को 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को ट्रैफिक नियमों और रूट डायवर्जन के बारे में क‍िया है अलर्ट 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

नई दिल्ली।  दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 मार्च को होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत के मद्देनजर द‍िल्ली ट्रैफ‍िक पुल‍िस की ओर से स्‍पेशल एडवाजरी जारी की गई है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त किसान मोर्चा के रामलीला मैदान में महा पंचायत की परमिशन दी गई है। संयुक्त किसान मोर्चा को महापंचायत करने की इजाजत देने के लिए कई शर्तें लगाई गई है।

रात में क‍िसी को ठहरने की नहीं होगी इजाजत

पुलिस की शर्तों में रामलीला मैदान में पंचायत के समय 5000 लोगों से ज्यादा लोग नही होंगे। कोई ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं लाएगा। किसी तरह का हथियार नहीं होगा। प्रोग्राम तीन घंटे ही चलेगा. सुबह 11 से 2 बजे तक उसके बाद सब वापस चले जाएंगे।

क‍िसान मोर्चा के नेताओं ने शर्तों पर क‍िए हस्ताक्षर  

पुल‍िस ने सशर्त इजाजत में यह भी कहा कि रात में कोई नही रुकेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे. किसी तरह की रैली या प्रदर्शन नही होगा। इन शर्तों पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने दिल्ली पुलिस को हस्ताक्षर करके दिए हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एनओसी देकर परमिशन दी है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफ‍िक एडवाइजरी भी जारी की गई है। रामलीला मैदान में 14 मार्च को किसान महापंचायत के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभाव‍ित रहेगी।  इसलिए संबंध‍ित मार्ग की बजाय वैकल्‍प‍िक मार्ग अपनाने की सलाह भी दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को ट्रैफिक नियमों और रूट डायवर्जन के बारे में अलर्ट क‍िया है।

इन मार्गों पर ट्रैफ‍िक को न‍ियंत्र‍ित करने की तैयारी

ट्रैफ‍िक पुलि‍स एडवाइजरी के मुताबिक, इन मार्गों पर गुरुवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, आसफ अली रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, मिंटो रोड, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, भवभूति मार्ग, चमन लाल मार्ग, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, जय सिंह रोड, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोक रोड, कनॉट सर्कस और डीडीयू मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रेगुलेट क‍िया जाएगा।

इस रूट पर डायवर्ट क‍िया जा सकता है ट्रैफ‍िक

इसके साथ ही सुबह 6 बजे से इन सभी मार्गों दिल्ली गेट, मीर दर्द चौक, अजमेरी गेट चौक, गुरु नानक चौक, आर/कमला मार्केट, पहाड़गंज चौक और आर/ए झंडेवालान, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर बाराखंभा रोड से गुरु तक नानक चौक, बाराखंभा रोड/टॉल्स्टॉय रोड क्रॉसिंग, जनपथ रोड/टॉल्स्टॉय मार्ग क्रॉसिंग, और आर/ए जीपीओ पर ट्रैफ‍िक डायवर्ट भी किया जा सकता है।

इसके साथ ही यातायात पुल‍िस ने आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी है क‍ि वो अपनी यात्रा के दौरान पर्याप्त समय लेकर सावधानी बनाकर चलें।

यात्र‍ियों को मेट्रो से सफर करने की सलाह

इसके साथ ही यातायात पुल‍िस ने आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी है क‍ि वो अपनी यात्रा के दौरान पर्याप्त समय लेकर सावधानी बनाकर चलें। ट्रैफ‍िक पुल‍िस ने यात्रियों से भी आग्रह क‍िया है क‍ि यदि संभव हो तो उपरोक्त सड़कों से बचकर चलें।  वहीं, ज्‍यादा से ज्‍यादा पब्‍ल‍िक ट्रांसपोर्ट खासकर मेट्रो सेवाओं का अध‍िकतम उपयोग करें।
  • Related Posts

    आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच कांग्रेस बोली, ‘जाति जनगणना ठीक नहीं तो…’
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच कांग्रेस ने जाति…

    Continue reading
    दिल्ली से पटना आ रहे विमान से पक्षी टकराया, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनुस्मृति में महिलाओं की स्थिति

    • By TN15
    • August 26, 2026
    मनुस्मृति में महिलाओं की स्थिति

     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    • By TN15
    • August 25, 2026
     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    • By TN15
    • August 25, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

    • By TN15
    • August 25, 2026
    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    • By TN15
    • August 25, 2026
    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?