मंडलायुक्त से किसान संगठन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

ऋषि तिवारी
नोएडा। किसानों ने उनकी मांगों के लेकर गठित हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट के संबंध में गुरुवार को भारतीय किसान परिषद संगठन के पदाधिकारियों ने मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात की। किसानों ने मंडलायुक्त से मांग की है कि कमेटी जल्द से जल्द शासन को रिपोर्ट सौंप दे, ताकि प्रक्रिया आगे बढ़ सके। किसानों ने कहा कि अगर कमेटी ने उनके पक्ष में रिपोर्ट नहीं दी तो वे सडक़ पर उतरकर विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं किसानों की मांगों को लेकर हाईपावर कमेटी की बैठक 20 जुलाई को हो सकती है। जिसमें राजस्व परिषद के अध्यक्ष नोएडा आ सकते हैं।

गुरूवार को एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा एवं भारतीय किसान परिषद का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल किसान नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा और सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में आयुक्त मेरठ मण्डल सेल्वा कुमारी जे से गौतमबुद्ध नगर के भूमि अधिग्रहण प्रभावित किसानों के संबंध में मेरठ में मिला। इस दौरान किसान नेताओं ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि ढाई लाख किसानों के साथ गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों ने जमीनों का अधिग्रहण करने के बाद छल किया है। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को 10 फीसदी आबादी प्लाट दिया जाना था, जिसे पिछले 13 वर्षों से नहीं दिया गया है। वर्ष 2011 में ठाकुर जयवीर सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने सभी समान रूप से प्रभावित किसानों को 10 फीसदी आबादी प्लाट देने की सिफारिश की थी।

परंतु प्राधिकरणों ने आज तक सिफारिश को लागू नहीं किया है जबकि कमेटी की पहली सिफारिश अतिरिक्त मुआवजा का वितरण कर दिया गया है। 10 फीसदी प्लाट नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष है इसी कारण किसानों ने पिछले वर्ष लगातार आंदोलन किया था। किसानों पर लाठीचार्ज व जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी। किसानों ने दिल्ली कूच किया था जिसके परिणाम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हाई पावर कमेटी का 21 फरवरी 2024 को गठन किया। कमेटी के अध्यक्ष राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे हैं और कमेटी की सदस्य और डीएम गौतमबुद्व नगर हैं।

मंडलायुक्त से वार्ता के दौरान किसान नेता डॉक्टर रुपेश वर्मा और सुखबीर खलीफा ने कहा कि कि यदि 10 फीसदी की सिफारिश सरकार को नहीं की गई तो किसान बड़े पैमाने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल द्वारा किसानों की समस्याएं सुनने के बाद मंडलायुक्त ने उक्त सभी समस्याओं के संबंध में किसानों के पक्ष में सरकार को सिफारिश करने का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता जयप्रकाश आर्य, जगदबीर नंबरदार, गबरी मुखिया, अजब सिंह भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट, प्रवीण चौहान, उदल आर्य, सुरेश यादव, विजय यादव, संदीप भाटी, नितिन चौहान, सुरेंद्र पाल सिंह, निशांत रावल, सुधीर रावल, अजब सिंह नेता, धर्मेंद्र एडवोकेट सहित अन्य शामिल रहें।

  • Related Posts

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    अगले 15 दिन में इस्तीफे के अल्टीमेटम के…

    Continue reading
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?