Farmers Movement : पुलिस गोली चालन से किसान आंदोलन कुचला नहीं जा सकता : डॉ. सुनीलम

किसान नेता ने कहा – किसानो की मांगे अध्यादेश लाकर तत्काल पूरा करे सरकार

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने, गोली चालन के दोषी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, शहीद शुभकरण सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने की मांग

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने खनौरी बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर चल रहे शांतिपूर्ण किसान आंदोलन पर हरियाणा पुलिस द्वारा 21 वर्षीय युवा किसान शुभकरण सिंह के सिर पर गोली मारकर हत्या किए जाने को हरियाणा सरकार द्वारा केंद्र सरकार के संरक्षण में की गई कायराना कार्यवाही बतलाते हुए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने, गोली चालन के दोषी पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने, शहीद शुभकरण सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने की मांग की है।
डॉ सुनीलम ने कहा है कि देश का किसान मुलतापी और मंदसौर के पुलिस गोलीचलनो से नहीं डरा तो खनौरी में हुए गोली चालन से डरने वाला नहीं है।

डॉ. सुनीलम ने आशा व्यक्त की है कि किसान आने वाले चुनाव में बुलेट का जवाब बैलेट से देगा।
डॉ सुनीलम ने केंद्र सरकार से पुलिस दमन का रास्ता छोड़कर किसानों को एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी देने, किसानों की संपूर्ण कर्जा मुक्ति हेतु तत्काल
अध्यादेश लाकर किसानो की मांगों को स्वीकार करने की अपील की है । सुनीलम ने केंद्र सरकार से आंदोलनकारियों कर

पुलिस गोलीचालन पर कानूनी प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने शहीद शुभकरण सिंह के परिवारजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है । डॉ सुनीलम ने देश के किसान ,नागरिक एवं जनसंगठनों से शहीद किसान को सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने और किसान आंदोलन को तेज करने का संकल्प लेने की अपील की है।

 

Related Posts

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

दिल्ली जंतर मंतर पर जेलों में बंद 25…

Continue reading
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’