पटवन की समस्या से जूझ रहा किसान, सरकार मना रही ‘जीत का जश्न : सुधाकर सिंह

राम नरेश
पटना । बक्सर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह ने गुरुवार को बिहार सरकार को घेरा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने परिपत्र जारी करके एक जून से नहर में पानी छोड़ने का आदेश जारी किया था, लेकिन आज 13 जून हो चुका हैं, अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ गया है।15 मई से खरीफ फसल का काम शुरू हो जाता है। बिहार के धान का कटोरा कहे जाने वाले सोन क्षेत्र में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

सुधाकर सिंह ने कहा कि अगर अब सरकार जगती भी है तो नहर में पानी आते-आते भी 7-8 दिन और लगेंगे। इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की भी समस्या उत्पन्न हो रही है। सरकार कहती है कि पर्याप्त बिजली है तो फिर वह लोड सेटिंग कहां से हो रहा है। उन्होंने मांग की कि किसानों को सिर्फ 8 घंटे बिजली दी जाती है।

शहरों की तरह किसानों के लिए अभी 22 घंटे बिजली मिलनी चाहिए. सरकार सिर्फ कागजो में बात करती है और लोकसभा चुनाव का जश्न मना रही है। किसानों के बारे में सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं और कहना चाहते हैं कि जितना जल्द हो नहर में पानी छोड़ा जाए।

आगामी 24 जून से लोकसभा के सत्र की शुरुआत होगी और निर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण होगा। इस पर सुधाकर सिंह ने कहा कि अभी तो इसके बारे में हमें लिखित रूप से जानकारी नहीं दी गई है। शपथ ग्रहण का कार्य है, लेकिन यह पता नहीं है कि सदन में क्या होगा।

अगर मौका मिला तो हम बिहार के किसानों की समस्या को जरुर उठाएंगे। बताते चलें कि सुधाकर सिंह लगातार किसानों की समस्या उठाते रहे हैं और सत्ता में रहकर भी सरकार को घेरने का काम करते रहे हैं।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    • By TN15
    • March 20, 2026
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है