निगदू में खेत दिवस का आयोजन

करनाल, (विसु)। इफको करनाल द्वारा सोमवार को ग्राम निगदू के किसान प्रिन्स राणा के खेत पर नैनो उर्वरक जागरुकता अभियान के अन्तर्गत खेत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी निगदू डॉ जसविंदर सिंह, सहित 60 किसानों ने भाग लिया। वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक, इफको डा निरंजन सिंह ने इफको नैनो यूरिया प्लस के महत्व के बारे में किसानों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया की 500 एमएल की एक बोतल दानेदार यूरिया के एक 45 किलो के बोरे के बराबर कार्य करती है व इसका प्रयोग फसलों पर स्प्रे के रूप में किया जाता है। इसलिए इसकी प्रयोग क्षमता परम्परागत यूरिया से अधिक है। पौधे पत्तों व तने के माध्यम से इसको अवशोषित कर लेते हैं। यूरिया की तरह नैनो यूरिया भूमिगत जल, जमीन व वातावरण को प्रदूषित नहीं करता। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया जहां यूरिया का विकल्प तो है ही साथ ही इससे पैदावार में बढ़ोतरी भी होती है। यह सूक्ष्म पोषक तत्वों की दक्षता और उपलब्धता को बढ़ाता है। उन्होंने नैनो डीएपी पर चर्चा करते हुए बताया कि नैनो डीएपी भी परंपरागत डीएपी का विकल्प है व यह भी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में कारगर है। नैनो डीएपी परंपरागत डीएपी से सस्ता है। नैनो डीएपी 500 मिली एक एकड़ में प्रयोग होता है, जो 250 मिली मात्रा बीज (5 मिली प्रति किलो बीज) या कंद, पनीरी, पौध (5 मिली प्रति लीटर पानी) में इस्तेमाल होगा व बचे हुए 250 मिली नैनो डीएपी 125 लीटर पानी में मिलाकर 30-35 दिन की फसल पर स्प्रे करना होगा । नैनो डीएपी से बीज उपचार करने से फसल में अंकुरण प्रतिशत में बढ़ोतरी होती है व अंकुर जल्दी विकास करता है जिससे फसल जल्दी उगती है व अन्त में इसके प्रभाव से फसल की पैदावार में बढ़ोतरी होती है।
उन्होंने बताया कि इफको द्वारा नैनो उर्वरकों के छिडक़ाव के लिये ड्रोन की सुविधा भी किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही है जहां किसान अपने खेत में ड्रोन से नैनों उर्वरकों का अपने खेत में स्प्रे करवा सकते हैं। किसानों को जल विलय उर्वरक, सागरिका, जैव उर्वरकों की प्रयोग विधि, प्रयोग मात्रा आदि के बारे में जानकारी दी गई। किसानों ने प्रिन्स राणा के खेत पर लगे नैनो डीएपी व नैनो यूरिया के प्रदर्शन प्लाट पर भ्रमण कर नैनो उर्वरकों के लाभ का अवलोकन किया। डॉ. जसविंदर सिंह ने कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा के बारे भी जानकारी दी।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’