आईएमएस में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, (आईएमएस) नोएडा में बीबीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बीबीए के विभागाध्यक्ष डॉ. जितिन गंभीर के साथ समस्त शिक्षक एवं छात्रों ने उपस्थित दर्ज करायी। वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।

संस्थान द्वारा बीबीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित फेयरवेल पार्टी में छात्रों ने गीत-संगीत, एवं नृत्य के माध्यम से सबका मन मोहा। इस कार्यक्रम की शुरुआत रैंप वॉक के साथ की गई। कार्यक्रम में अनुराग की टीम ने फिल्मी गीतों पर थिरक कर सबका मन मोहा। फेयरवेल पार्टी के दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल का भी चुनाव किया गया, जिसके लिए रैंप वॉक, टैलेंट राउंड एवं प्रश्नोत्तरी जैसे तीन राउंड रखे गए। प्रत्येक राउंड में क्वालिफाइड छात्र को ही अगले राउंड के लिए चुना गया। वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रियांश सैनी को मिस्टर फेयरवेल एवं वाणी को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. जितिन गंभीर ने छात्रों को डीजे के लिए आमंत्रित किया, वहीं संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने छात्रों को उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन के लिए सतत प्रयत्नशील रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता कभी बैठे-बैठाए नहीं मिलती और ना ही सफलता का कोई शॉर्टकट होता है। लगातार परिश्रम, लगन और मेहनत के बदौलत ही आप जीवन में बुलंदी छू सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. जितिन गंभीर ने छात्रों को डीजे एवं डिनर के लिए आमंत्रित किया, वहीं संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने छात्रों को उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन के लिए सतत प्रयत्नशील रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता कभी बैठे-बैठाए नहीं मिलती और ना ही सफलता का कोई शॉर्टकट होता है। लगातार परिश्रम, लगन और मेहनत के बदौलत ही आप जीवन में बुलंदी छू सकते हैं।

  • Related Posts

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading
    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला