नोएडा स्टेडियम में विदाई समारोह का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। जिला सामाजकल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह के लखनऊ स्थानांतरण होने पर नोएडा के एक्टिव एनजीओ ग्रुप ने सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमे कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आकर शैलेन्द्र बहादुर सिंह के साथ पांच वर्षों में किए गए सामाजिक कार्यों से प्रेरित अनुभवों को सभी के बीच साझा किए। इस अवसर पर उन्हें रंजन तोमर द्वारा नोवरा विशेष सम्मान से भी सम्मानित किया।

कई अन्य संस्थाओं ने भी अंगवस्त्र और उपहार से सम्मानित किया। एक्टिव एनजीओ ग्रुप के एडमिन और नवरत्न फाउंडेशन्स के अध्यक्ष डॉ अशोक श्रीवास्तव ने सभी संस्थाओं की तरफ से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया और कहा आज सरकारी योजनाएं अगर जिले के अंतिम घर तक पहुंच रही है तो उसका श्रेय शैलेन्द्र सिंह को जाता है।

कार्यक्रम के दौरान शैलेन्द्र सिंह ने गाना गाकर अपने अनुभव को संक्षिप्त में बताया और कहा कि पांच वर्ष जिले की सेवा में समर्पित कब बीत गए पता नहीं लगा। सामाजिक लोगो और संगठनों ने परिवार की तरह एकजुट होकर जिले के उत्थान के लिए प्रशासन का साथ दिया जिसका सहयोग करना गौरवान्वित था।

इस दौरान विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारी जिसमे कर्नल अमिताभ अमित, रणपाल अवाना, ममता तिवारी, श्वेता त्यागी, वंदना झा ,रेनू बाला शर्मा, रॉकटेक अंकुर शर्मा, अविनाश सिंह, नारायण सिंह राव, प्रिंस शर्मा, सचिन गुप्ता, विक्की यादव, अमितेंद्र द्विवेदी, उमेश जाधव, सुधीर रॉय, आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?