Family Planning : अब हर स्वास्थ्य केन्द्र पर लगेंगे ‘सप्लाई बॉक्स’, उपलब्ध होंगे गर्भनिरोधक साधन

Family Planning : बॉक्स में निशुल्क मिलेंगे चार साधन- कंडोम, गर्भनिरोधक गोली छाया, माला एन और प्रेगनेंसी किट

Family Planning : नोएडा मेडिकल स्टोर से लोगों के सामने कंडोम खरीदने में जिन लोगों को संकोच या हिचकिचाहट होती थी उनके लिए तो सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम पेटिका (कंडोम बॉक्स) की व्यवस्था तो है ही पर इसे स्वास्थ्य विभाग और विस्तारित रूप देने की योजना बना रहा है। Family Planning के लिए अब कंडोम बॉक्स की तरह जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर बॉक्स स्थापित किये जाएंगे, इसका नाम “सप्लाई बॉक्स” रखा गया है। कंडोम बॉक्स में जिस तरह पुरुषों के लिए कंडोम उपलब्ध रहते हैं उसी तरह महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक गोली माला एन, छाया और यूरिन प्रेगनेंसी किट उपलब्ध रहेगी।

Family Planning, Family Planning Program, HIV or AIDS prevention

Also Read : रैली निकाल कर दिया ‘छोटे परिवार के बड़े फायदे’ का सन्देश

Family Planning Program के नोडल अधिकारी डॉ. भारत भूषण का कहना है कि बड़ी संख्या में पुरुषों को कंडोम खरीदने में संकोच होता है उसी तरह बहुत सी महिलाएं गर्भनिरोधक गोली माला एन, छाया और प्रेगनेंसी किट खरीदने में हिचकिचाती हैं। वह इन सबके लिए पुरुषों पर निर्भर रहती हैं। इसी के चलते कई बार देर हो जाती है और न चाहते हुए भी गर्भधारण की स्थिति बन जाती है। इस सबसे परिवार नियोजन कार्यक्रम प्रभावित होता है। इन्हीं सब परिस्थितियों से बचने, लोगों को परिवार नियोजन के साधन आसानी से उपलब्ध कराने और Family Planning Program को प्रभावी बनाने के लिए हर स्वास्थ्य केन्द्रों पर सप्लाई बॉक्स स्थापित किये जाएंगे। यह ऐसे स्थानों पर लगाए जाएंगे जो लोगों की पहुंच में हों और गोपनीयता भी बनी रहे। यहां से 24 घंटे कभी भी निःशुल्क गर्भनिरोधक साधन प्राप्त किये जा सकेंगे। बॉक्स खाली होने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुनः इसे भर देंगे और यह चक्र चलता रहेगा।

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

Family Planning, Family Planning Program, HIV or AIDS prevention

HIV or AIDS prevention : साप्ताहिक छाया गोली प्रसव के तुरंत बाद, माहवारी शुरू होने से पहले, गर्भपात होने के तुरंत या सात दिन के अंदर अपना सकते हैं। जिन महिलाओं के अंडाशय में सिस्ट, बच्चेदानी के मुंह में बदलाव, पीलिया या लीवर के बीमारी का इतिहास, किसी भी प्रकार की एलर्जी और टीबी या गुर्दे जैसी कोई गंभीर बीमारी हो तो वह इस साधन को न अपनाएं । कंडोम का इस्तेमाल पुरुष कभी भी कर सकते हैं । यह अनचाहे गर्भ के अलावा यौन संक्रमण और एचआईवी या एड्स से भी बचाता है ।

गर्भनिरोधक गोली माला एन प्रसव के छह महीने बाद (केवल स्तनपान की स्थिति में), प्रसव के तीन सप्ताह बाद, माहवारी शुरू होने के पांच दिन के अंदर, गर्भपात होने के तुरंत या सात दिन के अंदर अपना सकते हैं। Family Planning Program की यह गोली पीलिया होने या पीलिया का इतिहास होने पर, स्ट्रोक, लकवा या ह्रदय रोग, 35 वर्ष से अधिक उम्र की धूम्रपान करने वाली महिलाओं, उच्च रक्तचाप (140 या 90 से अधिक) या माइग्रेन की स्थिति में नहीं लेनी है ।

यूरिन प्रेगनेंसी किट-जब प्रेगनेंसी होती है यानि गर्भ ठहर जाता है तब प्लेसेंटा तैयार होना शुरू होता है। यह प्लेसेंटा से बीटा ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन नामक हॉर्मोन रिलीज़ हो जाता है। हॉर्मोन ब्लड में फ़ैल जाता है। जैसे ही यह ब्लड में उपलब्ध होता है वैसे वह यूरिन में भी मिल जाता है और यूरिन प्रेगनेंसी टेस्ट किट से प्रेगनेंसी पता चल जाती है। माहवारी रुकने के एक दो दिन में यूरिन की जांच कर प्रेगनेंसी टेस्ट किया जा सकता है। ये सब तरीके हैं जिनसे Family Planning होती है।

  • Related Posts

    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading
    ‘आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी’, जनता दर्शन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • June 29, 2026

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (29…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या