सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

लखनऊ नगर निगम समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे भगवती सिंह के परिवार को सरकारी घर खाली करने का नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास संख्या डी-2/2 का आवंटन रद्द कर दिया गया। इसको लेकर के निगम की तरफ से नोटिस भी जारी कर दिया गया है। आवास में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को एक सप्ताह में घर खाली करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक रिवर बैंक कॉलोनी का आवास डी-2/2 पहले भगवती सिंह और राकेश कुमार सिंह के नाम आवंटित था। भगवती सिंह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सपा सरकार में मंत्री रहे थे। उन्हें मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता था. निगम के अफसरों के मुताबिक दोनों आवंटियों का निधन हो गया है। ऐसे में आवास पर परिजनों का कब्जा है।

नगर निगम के अफसरों ने बताया कि आवास का आवंटन 26 जून 1978 के शासनादेश के अनुसार हुआ था। नगर आयुक्त ने 14 सितंबर 2026 को आवंटन निरस्त कर दिया है। जांच में सामने आया कि उस आवास में पूर्व मंत्री के परिवार का एक व्यक्ति रह रहा है, जो सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (रेंट) की ओर से जारी आदेश में आवास से जुड़े सभी लोगों को एक सप्ताह के भीतर मकान खाली कर नगर निगम को कब्जा सौंपने का निर्देश दिया गया है। अगर तय समय पर आवास खाली नहीं होता है तो कानूनी प्रक्रिया से उसको खाली करवाया जाएगा।

  • Related Posts

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    नहटौर में पुलिस ने हनीट्रैप से जुड़े एक…

    Continue reading
    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी