मुंबई में 35 करोड़ रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का भंडाफोड़ किया गया

मुंबई, सीजीएसटी मुंबई केन्द्रीय आयुक्तालय ने कर अपवंचना के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए 35 करोड़ रुपए मूल्य के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इसके सरगना को धर दबोचा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीजीएसटी ने बताया कि इस मामले की जांच से पता चला है कि आरोपी ने फर्जी आईटीसी बिलों को तैयार किया और इन्हें मुंबई तथा आसपास की 15 से अधिक कंपनियों को भेजा था। आरोपी इस तरह के फर्जी बिलों को न केवल स्वीकार कर रहा था बल्कि वह इन्हें आपूर्ति चेन में निचले क्रम में भी भेज रहा था और इस मामले में कोई वास्तविक प्राप्ति अथवा वस्तुओं की आपूर्ति नहीं की गई।

सीजीएसटी मुंबई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पिछले तीन महीने से इस तरह के अपराधों के लिए एक अभियान चला रखा है और यह केस उसी अभियान से संबंधित है। आरोपी को फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सीजीएसटी ने अभी तक अपने विशेष अभियानों में कर अपवंचना के 50 से अधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 3,000 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का पता लगाया है। इसमें से 400 करोड़ रुपए की बरामदगी कर ली गई है और इस विशेष अभियान में अब तक 24 लोगों को धर दबोचा गया है।

इस विशेष अभियान के तहत सीजीएसटी की योजना टैक्स चोरी से जुडे आंकडों का गहन विश्लेषण करना है और इसमें विभिन्न एजेंसियों से मिली खुाफिया रिपोटों की मदद लेकर इस तरह की धोखाधडी में लिप्त कंपनियों तथा लोगों का पता लगाना है जो अपनी गतिविधियों से देश को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

  • By TN15
  • July 25, 2026
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

  • By TN15
  • July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

  • By TN15
  • July 25, 2026
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • July 25, 2026
NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

  • By TN15
  • July 25, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

  • By TN15
  • July 25, 2026
प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह