पाकिस्तान में आम बात हो गई है धमाका होना 

30 जनवरी को पेशावर में हुआ था धमाका, हो गई थी 90 लोगों की मौत 

 

पाकिस्तान- ड़ोसी मुल्क की खबरे लोगों को परेशान तो करती है लेकिन अब हैरान नहीं करती। लेकिन बीते दिनों पाकिस्तान के पेशावर में जो कुछ हुआ है,उसने ना केवल पाकिस्तान को बल्कि पूरे देश को हिला के रख दिया है। एक ऐसी घटना जिसने एक साथ 90 लोगों की जिंदगी तबाह कर दी। और ना जाने कितने अनगिनत लोगो को हमेशा-हमेशा के लिए लाचार और बेबस कर दिया। पाकिस्तान के पेशावर शहर के रेड जोन यानी पुलिस लाइन में मौजूद एक मस्जिद में 30 जनवरी को दोपहर 1:40 मिनट पर हो रही नमाज़ के दौरान एक आत्मघाती बम विस्फोट होने से 90 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 150 घायल हो गये. वही घायलों को अस्पताल ले में भर्ती कराया गया। इस दौरान पूरे इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया ,और केवल एंबुलेंस को ही इलाके में प्रवेश करने दिया।

वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेशावर ब्लास्ट की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे शामिल हमलावरों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी उन लोगों को निशाना बनाकर डर पैदा करना चाहते हैं, जो पाकिस्तान की रक्षा करने का कर्तव्य निभा रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि हमले में मारे गए लोगों की जान व्यर्थ नहीं जाएगी, पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट खड़ा है।

इस दौरान लिस ने कहा है कि यह एक संदिग्ध आत्मघाती बम विस्फोट है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि नमाज के बीच में हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। कहा जा रहा है कि धमाके में मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे। विस्फोट इतना तेज था कि मस्जिद का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव दलों और सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो और तस्वीरों में खून से लथपथ घायलों को देखा जा सकता है।

Related Posts

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया