पाकिस्तान में आम बात हो गई है धमाका होना 

30 जनवरी को पेशावर में हुआ था धमाका, हो गई थी 90 लोगों की मौत 

पाकिस्तान- पड़ोसी मुल्क की खबरे लोगों को परेशान तो करती है लेकिन अब हैरान नहीं करती। लेकिन बीते दिनों पाकिस्तान के पेशावर में जो कुछ हुआ है,उसने ना केवल पाकिस्तान को बल्कि पूरे देश को हिला के रख दिया है। एक ऐसी घटना जिसने एक साथ 90 लोगों की जिंदगी तबाह कर दी। और ना जाने कितने अनगिनत लोगो को हमेशा-हमेशा के लिए लाचार और बेबस कर दिया। पाकिस्तान के पेशावर शहर के रेड जोन यानी पुलिस लाइन में मौजूद एक मस्जिद में 30 जनवरी को दोपहर 1:40 मिनट पर हो रही नमाज़ के दौरान एक आत्मघाती बम विस्फोट होने से 90 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 150 घायल हो गये. वही घायलों को अस्पताल ले में भर्ती कराया गया। इस दौरान पूरे इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया ,और केवल एंबुलेंस को ही इलाके में प्रवेश करने दिया।

वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेशावर ब्लास्ट की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे शामिल हमलावरों का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी उन लोगों को निशाना बनाकर डर पैदा करना चाहते हैं, जो पाकिस्तान की रक्षा करने का कर्तव्य निभा रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि हमले में मारे गए लोगों की जान व्यर्थ नहीं जाएगी, पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट खड़ा है।

इस दौरान लिस ने कहा है कि यह एक संदिग्ध आत्मघाती बम विस्फोट है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि नमाज के बीच में हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। कहा जा रहा है कि धमाके में मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे। विस्फोट इतना तेज था कि मस्जिद का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बचाव दलों और सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो और तस्वीरों में खून से लथपथ घायलों को देखा जा सकता है।

Related Posts

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

Continue reading
‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!