ज्ञानिकों को गुणवत्तायुक्त अनुसंधान करने की जरूरत : कुलपति

विश्वविद्यालय अनुसंधान परियोजनाओं की कड़ाई से कर रही मानिटरिंग 

विश्वविद्यालय के अनुसंधान से किसान और समाज को मिलना चाहिए लाभ 

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित विद्यापति सभागार में अनुसंधान परिषद की दो दिवसीय विशेष बैठक सोमवार से आयोजित की जा रही है। अनुसंधान परिषद की विशेष बैठक के पहले दिन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पचास से अधिक अनुसंधान परियोजनाओं को प्रस्तुत किया।

बैठक में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में अनुसंधान की गुणवत्ता पिछले डेढ़ वर्ष में तुलनात्मक रूप से काफी अच्छी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी वैज्ञानिकों को अपने अनुसंधान परियोजना में यह बताना चाहिए कि उस परियोजना से किस तरह लोगों को फायदा होगा। वैश्विक, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय या फिर किसी न किसी स्थानीय समस्या को आधार बनाकर ही अनुसंधान किया जाना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अनुसंधान से किसानों को और समाज को लाभ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अनुसंधान परियोजना की कड़ाई से मानिटरिंग कर रहा है। नये परियोजना को मंजूरी देने में भी सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय तीन स्तर पर स्कैनिंग करने के बाद ही अनुसंधान परियोजना को स्वीकृति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी वैज्ञानिकों के लिए यह जरूरी है कि वे कम से कम एक अनुसंधान परियोजना पर कार्य करें तभी वैज्ञानिक धर्म का सही से पालन हो पायेगा। अनुसंधान परिषद की विशेष बैठक में विशेषग्य के रूप में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के फिशरीज के डीन डॉ अमित कुमार सैनी, मखाना केंद्र दरभंगा के डॉ इंदु शेखर, डॉ विनोद कुमार शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त भुवनेश्वर से प्रधान वैज्ञानिक डॉ लिप्सा ऑनलाइन माध्यम है से जुड़ी। डॉ सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ पी एस पांडेय के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषकर डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में निर्णायक कदम उठाया जा रहा है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कुलपति डॉ पांडेय अनुसंधान की गुणवत्ता को लेकर काफी गंभीर है और इसमें किसी तरह की आना कानी बर्दाश्त नहीं की जा रही है।

इससे कुछ लोगों को तात्कालिक रूप से परेशानी हो सकती है पर लंबे समय में उनके कैरियर में इसका फायदा ही होगा। कार्यक्रम में निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अनुसंधान परियोजना की विशेष बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा मुकेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अनुसंधान परिषद की बैठक कल भी चलेगी।

दो दिन के कार्यक्रम में सौ से अधिक अनुसंधान परियोजनाओं पर गहन विमर्श किया जाएगा।कार्यक्रम में निदेशक शिक्षा डा उमाकांत बेहरा, डीन पीजीसीए डॉ मयंक राय, कुलसचिव डा मृत्युंजय कुमार, डीन बेसिक साइंस डॉ अमरेश कुमार, डॉ रत्नेश झा, सूचना पदाधिकारी डॉ कुमार राज्यवर्धन समेत विभिन्न वैज्ञानिक पदाधिकारी एवं शिक्षक आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार