मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे : चिराग

भवेश कुमार
पटना । राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव के 4 जून को एनडीए सरकार की विदाई वाले बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कि अगर इसको वह जाना कहते हैं तो वह बिल्कुल जाएंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जितना समय ये लोग बेकार की बातों को मुद्दा बनाने में, जितना समय प्रधानमंत्री पर बिताते हैं, अगर उसका 10 परसेंट समय भी अपने गठबंधन के राष्ट्रीय नेता, बिहार और बिहारी को देते, तो शायद लोग उन पर थोड़ा विश्वास कर लेते। प्रधानमंत्री मोदी चुनाव के हर चरण में बिहार आए।

अब 12 तारीख को फिर पटना आ रहे हैं। विपक्ष पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके गठबंधन के राष्ट्रीय नेता कहां है? क्या उनके लिए बिहार कोई मायने नहीं रखता। कांग्रेस के कितने बड़े नेता यहां आए हैं? पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री होने के बाद भी इतना समय बिहार और बिहारी को दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जितना ध्यान विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री पर देते हैं, उतना ध्यान अगर अपने प्रत्याशी पर दे दें तो संभवत: उनकी जमानत बच जाये।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के बात करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी जानते हैं कि बिहार और देश की जनता तानाशाह सरकार को हटाना चाहती है। तीसरे चरण के चुनाव में हम लोग बहुत अच्छे पोजीशन में हैं, 4 जून को एनडीए की सरकार गिरने जा रही है।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!