उत्पाद विभाग ने ट्रक से चार क्विंटल गांजा के साथ चालक को किया गिरफ्तार

–उत्पाद विभाग ने ट्रक से चार क्विंटल गांजा के साथ चालक को किया गिरफ्तार
–हजारीबाग से पटना ले जाई जा रही थी अवैध गांजा की खेप
–वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को मिली कामयाबी

मो. अंजुम आलम 

 

जमुई। विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को अवैध गांजा की बड़ी खेप पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार की देर शाम करीब 8:00 बजे डुमरी चेकपोस्ट से वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 20 बोरा में करीब चार क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान नवी मुंबई के फाइजर रोड इंद्रा नगर निवासी नारायण के पुत्र अमोल गायकवाड़ के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि अलग-अलग टीम गठित कर शराब के विरुद्ध झारखंड से सटे सीमा क्षेत्र स्थित विभिन्न चेकपोस्टों पर छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एसआई धर्मवीर कुमार और एएसआई लव कुमार द्वारा डुमरी चेकपोस्ट पर खाली बोरा का बंडल लदे एक ट्रक की तालाशी ली गई। जब खाली बोरा के बंडल को हटाया गया तो नीचे में रखा 20 बोरा में गांजा बरामद किया गया और ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा का वजन करीब चार क्विंटल है और बाज़ार मूल्य करीब चालीस लाख रुपया बताया जाता है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ के दौरान पता चला है कि हजारी बाग से गांजा की खेप पटना ले जाया जा रहा था, जहां किसी दूसरे चालक को ट्रक सौंपना था। तस्कर और ट्रक मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर चालक को जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा सीमा क्षेत्रों पर लगातार वाहन जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!