EVM में BJP के बटन पर चिपका दिया टेप, ममता बनर्जी के भतीजे की सीट पर खेल, वोटिंग के बीच BJP का सनसनीखेज आरोप

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. वोटिंग के बीच चुनाव में धांधली के आरोप भी एक-दूसरे पर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के गढ़ माने जाने वाले इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर चुनाव में धांधली के आरोप लगे हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर क्षेत्र के फलता में कई पोलिंग बूथों पर EVM में बीजेपी के बटन पर टेप चिपका दिया गया है, ताकि लोग उन्हें वोट न दे सकें।

टीएमसी ने आरोपों का किया खंडन

टीएमसी ने बीजेपी के आरोपों का खंडन किया है। साथ ही इसे चुनाव आयोग और पर्यवेक्षक IPS अजय पाल शर्मा की नाकामी बताया है. जिन पर तृणमूल कांग्रेस ने पहले अपने उम्मीदवार को धमकाने का आरोप लगाया था।

बीजेपी ने की दोबारा वोटिंग की मांग

वहीं, बीजेपी के मीडिया प्रभारी अमित मालवीय ने फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की है, जहां इस तरह की कथित तौर पर चुनावी धांधली हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, ‘कई मतदान केंद्रों पर टेप का इस्तेमाल करके भाजपा को वोट देने का विकल्प खत्म कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को अपना विकल्प चुनने से रोका जा रहा है. यह तथाकथित ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की।

टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने बीजेपी के इन आरोपों पर पलटवार हुए कहा कि पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा फाल्टा में घूम-घूमकर लोगों और टीएमसी उम्मीदवार व उनके परिवार को डरा रहे हैं। यह पूरा मामला चुनाव आयोग के दायरे में आता है. वे क्या कर रहे हैं?’ उन्होंने आगे कहा, ‘अमित मालवीय को ट्वीट करने के बजाय शिकायत करनी चाहिए कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त किया जाए और अजय पाल शर्मा को निलंबित किया जाए क्योंकि वे भाजपा की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’