चुनाव में सब बन जाएं डॉ. महेश शर्मा : योगी आदित्यनाथ

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, सिकन्द्राबाद तथा खुर्जा की जनता को बड़ा गुरूमंत्र दिया है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव में 26 अप्रैल को मतदान के दिन तक गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को डॉ. महेश शर्मा बनकर काम करना है। ऐसा करने से ही प्रधानमंत्री मोदी का सपना पूरा हो सकेगा।

क्षेत्र के ककोड़ कस्बे में सीएम योगी गुरूवार को ग्रेटर नोएडा भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा के लिए वोट मांगने आए और इस अवसर पर आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी घर-घर नहीं जा सकता है। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र बहुत बड़ा क्षेत्र है। चुनाव के 14 दिन के समय में घर-घर जाना संभव नहीं है। इसलिए चुनाव यानि 26 अप्रैल तक गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा के समर्थक, नरेन्द्र मोदी को चाहने वाले प्रत्येेक व्यक्ति को डॉ. महेश शर्मा बनना पड़ेगा। उन्होंने जनसभा में मौजूद जनता से हाथ उठवाकर सहमति ली कि वें डॉ. महेश शर्मा को तीसरी बार सांसद बनाकर लोकसभा में जरूर भेजेंगे।

 

 

नोएडा बना है विकास का पैमाना

 

योगी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना क्षेत्र पूरे देश में विकास के नए मानक बन गए हैं। इस क्षेत्र की प्रति व्यक्ति आमदनी सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि जब भी विकास की बात होती है तो तुलना नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के विकास से की जाती है। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कारण ही संभव हो पाया है।

 

भारत माता की जय से की शुरूआत

 

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि गुरूवार को ग्रेटर नोएडा के ककोड़ कस्बे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में CM योगी ने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में CM योगी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा सिकन्द्राबाद क्षेत्र को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय से की।

 

रामनवमी से शुरू किया संबोधन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में अपना संबोधन रामनवमी को याद करते हुए शुरू किया। उन्होंने कहा कि कल पूरी दुनिया ने रामनवमी का त्यौहार मनाया। साथ ही पांच सौ साल बाद भगवान राम ने अपने खुद के भव्य मंदिर में रामनवमी का त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि वर्ष-2014 से पहले हर भारतवासी को चिंता हो रही थी कि अब हमारे देश का क्या होगा? मात्र 10 साल में ना केवल भारत का हर नागरिक आनंद में है बल्कि पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा-370 का खात्मा करके इतिहास रचा गया है। भारत की धरती से आतंकवाद का खात्मा कर दिया गया है।

 

डॉ. महेश शर्मा ने भी किया संबोधित

 

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ककोड़ में हुई जनसभा को गौतमबुद्धनगर क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने बताया कि सीएम… योगी के प्रयास से गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का काम हुआ है। डा. महेश शर्मा ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता का कर्जदार हूं। कर्ज इतना बड़ा है कि यदि मैं अपने शरीर की खाल की जूती बनाकर क्षेत्र की जनता के पैरों में पहना दूं तो इस क्षेत्र की जनता का कर्ज नहीं उतार सकता हूं।

  • Related Posts

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    दिल्ली में एक महीने के भीतर हुए दो…

    Continue reading
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    बंगाल चुनाव में हार के बाद से ममता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 11, 2026
    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    • By TN15
    • June 11, 2026
    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • June 11, 2026
    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा