‘हर रविवार, इको फ्रेंडली काम’ अभियान की शुरुआत

पटना: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार और भारत पेट्रोलियम के संयुक्त तत्वावधान में आज जू-एम्बेसडरों की एक टीम कैमूर एवं रोहतास जिलों के इकोटूरिज्म क्षेत्रों में दो दिवसीय शैक्षणिक यात्रा पर निकली, जिसे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के माननीय मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जू-एम्बेसडर, इको टूरिज्म की संभावनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी इकट्ठा कर पर्यावरण और इकोटूरिज्म को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में इको पर्यटन स्थलों की अपार संभावनाएं हैं, जरूरत सिर्फ उन्हें खोजने और प्रचारित करने की है, जिससे राज्य के लोग भी बिहार में ही इकोटूरिज्म का आनंद ले सकें।

वहीं, माननीय मंत्री डॉ. सुनील कुमार के द्वारा “हर रविवार, इको फ्रेंडली काम / एक घंटा पर्यावरण के नाम” अभियान की भी शुरुआत की गयी। इसको लेकर माननीय मंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम के तर्ज पर इस अभियान के तहत प्रदेश के नागरिकों को हर रविवार एक घंटे का समय पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ें और पर्यावरण को संरक्षित करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में PCCF (Hoff) श्री प्रभात कुमार गुप्ता, भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय अधिकारी समेत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अन्य पदाधिकारीगण एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश