Truck Driver Strike खत्म होने के बाद भी नहीं सुधरे हालात, लखनऊ में नहीं मिल रहा पेट्रोल 

Truck Driver Strike News: उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ में कई पंप्स पर अभी पेट्रोल नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि सरकार और ट्रक ड्राइवर्स के संगठन के बीच हुई वार्ता के बाद मंगलवार रात हड़ताल वापस ले ली गई.

उधर, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के बाद भी लखनऊ में पेट्रोल पंप बंद हैं.  एजेंसी के अनुसार एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ‘कर्मचारी कह रहे हैं कि कोई स्टॉक नहीं है. मैं काम पर भी नहीं जा पा रहा हूं. मुझे नहीं पता कि सरकार इस मुद्दे पर क्या कर रही है.’

’12-1 बजे के आसपास मिल सकता है पेट्रोल’

पंप पहुंचे शख्स ने कहा कि उम्मीद जताई जा रही है कि 12-1 बजे के आसपास पेट्रोल मिल सकता है. एक अन्य निवासी ने कहा कि मैं पेट्रोल भराने आया था लेकिन कह रहे हैं कि स्टॉक नहीं है. दो तीन हो गया है… सरकार क्या कर रही है भगवान जानें.. नए साल में यह बोहनी ठीक नहीं है. ऑफिस जाना है लेकिन पेट्रोल का कांटा जीरो है.

लखनऊ के ही एक अन्य निवासी ने दावा किया कि मंगलवार को लखनऊ में प्याज, आलू और मटर 70-70 रुपये बिका है. तीन पंप पर जा चुके हैं लेकिन पेट्रोल नहीं मिला. काम पर नहीं जाएंगे तो क्या खाएंगे.

गृह मंत्रालय ने कही ये बात

दूसरी ओर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को कहा कि ‘हिट-एंड-रन’ (दुर्घटना के बाद मौके से भाग जाना) मामलों से संबंधित नया दंड प्रावधान लागू करने का निर्णय ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) से परामर्श के बाद ही लिया जाएगा। गृह सचिव भल्ला ने एआईएमटीसी और सभी आंदोलनकारी ट्रक चालकों से काम पर लौटने की भी अपील की।

गृह सचिव ने एआईएमटीसी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद कहा, ‘सरकार यह बताना चाहती है कि ये नए कानून और प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं. हम यह भी बताना चाहेंगे कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (2) को लागू करने का निर्णय ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के परामर्श के बाद ही लिया जाएगा.’

भल्ला ने कहा कि सरकार ने 10 साल की कैद और जुर्माने के प्रावधान के संबंध में ट्रक चालकों की चिंताओं का संज्ञान लिया है और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ इस पर विस्तृत चर्चा की है।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’