पख्तूनों के सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए की ‘खुदाई खिदमतगार’ संगठन की स्थापना

बादशाह खान के स्मृति में

नीरज कुमार 

त्तमंजई में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया था | इस सभा में बादशाह खान (खान अब्दुल गफ्फार खां) ने एक यादगार भाषण दिया कि किस तरह पख्तून लोग और राष्ट्र तरक्की कर सकते हैं और किस तरह पूरी दुनिया और भारत में राष्ट्रवादी भाईचारे की भावना पनप रही हैं | पख्तूनों के सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए उन्होंने सितम्बर 1929 में ‘खुदाई खिदमतगार’ नामक संगठन की स्थापना की | जो कोई भी व्यक्ति स्वयं को खुदाई खिदमतगार घोषित करना चाहता था उसे यह शपथ लेनी पड़ती – “मैं खुदाई खिदमतगार हूँ | और जैसे ईश्वर को सेवा की कोई आवश्यकता नहीं है इसी प्रकार उसके बनाए प्राणी-जगत की निस्वार्थ सेवा कर मैं उसकी सेवा करूँगा | मैं कभी हिंसा नहीं करूँगा | मैं कभी बदला नहीं लूँगा | जो व्यक्ति मेरे खिलाफ काम करेगा मैं उसे क्षमा करूंगा | मैं प्रत्येक पख्तून के साथ अपने भाई तथा कामरेड की तरह व्यवहार करूँगा | मैं बुरी-प्रथाओं और रीति-रिवाजों का त्याग कर दूंगा | मैं साधारण जीवन जीऊंगा और अच्छे काम करूँगा | और अच्छी आदते अपनाऊंगा | मैं आलस्य नहीं करूँगा | मैं अपनी सेवा के बदले कुछ भी पाने की उम्मीद नहीं रखूँगा | मैं निर्भय रहूँगा और स्वयं को किसी भी बलिदान के लिए तैयार रखूँगा |”
बादशाह खान (खान अब्दुल गफ्फार खां) ने हज यात्रा से लौटने के बाद सामाजिक और राजनीतिक सुधारों का सन्देश देते हुए लम्बी पैदल यात्राएं की | उन्होंने मई 1928 में पश्तो भाषा के मासिक समाचार ‘पख्तून’ का प्रकाशन शुरू किया | इससे प्राप्त सारा लाभ राष्ट्रवादी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना था | बादशाह खान को अप्रैल 1930 में जेल भेजा गया तो इसे प्रतिबंधित कर दिया गया | उनकी रिहाई के साथ ही ‘पख्तून’ का प्रकाशन भी फिर शुरू किया गया | लेकिन 1931 में बादशाह खान के जेल जाने के साथ इसका प्रकाशन फिर बंद कर दिया गया | बादशाह खान को 1937 में सीमांत प्रान्त में प्रवेश करने की अनुमति देने के साथ ही ‘पख्तून’ के प्रकाशन की अनुमति भी दे दी गई | अब यह महीने में 3 बार प्रकाशित होता था | ‘पख्तून’ 1947 तक प्रकाशित होता रहा |

Related Posts

बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

बच्चे किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते हैं।…

Continue reading
टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

दिनेश कुमार कुशवाहा   समाज के निर्माण और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी