अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के आधार पर अलवर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। MIA थाना क्षेत्र स्थित भजीट से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में इस युवक को दबोचा गया है। लोकल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं। पैसों की लालच में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की जानकारी मिली है। भजीट के पास ही ईटाराणा सैन्य क्षेत्र स्थित है. यह इलाका बेहद ही संवेदनशील माना जाता है।

पिछले साल भी अलवर से एक जासूस हुआ था गिरफ्तार

 

पिछले साल अक्टूबर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। राजस्थान खुफिया विभाग ने पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में अलवर से एक शख्स को गिरफ्तार किया था. राजस्थान की सीआईडी ने 10 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान अलवर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र के निवासी मंगत सिंह के रूप में हुई थी। उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संचालकों से संपर्क में था जासूस

 

एनसीआर का हिस्सा होने की वजह से अलवर एक बहुत ही संवेदनशील और रणनीतिक स्थान माना जाता है। अलवर छावनी क्षेत्र में निगरानी के दौरान अधिकारियों को मंगत सिंह की गतिविधि संदिग्ध लगी. जांच में पता चला था कि पिछले दो साल से मंगत सिंह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संचालकों से संपर्क में था। ,

ईशा शर्मा नाम की महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था

जानकारी में ये बात भी सामने आई थी कि मंगत सिंह को ईशा शर्मा नाम की एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाया था, जिसने सहयोग के बदले उसे पैसे देने का प्रस्ताव दिया था। उस पर अलवर के छावनी क्षेत्र और देश के अन्य रणनीतिक स्थलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करने का आरोप लगा।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    गाली गलौज, बदजुबानी क्या आंदोलन के लिए सेहतमंद है?

    गाली गलौज, बदजुबानी क्या आंदोलन के लिए सेहतमंद है?