किशनगंज की ‘जेबा और नाजनीन’ से बच के… हुस्न के जाल में जो भी फंसा वो हो गया ‘बर्बाद’

 किशनगंज। बिहार के किशनगंज में पुलिस ने बड़ा खुलासा हुआ है। यहां दो लड़कियां हुस्न के जाल में फंसाकर युवकों को लूट रही थीं। पुलिस ने बताया कि जेबा और नाजमीन नाम की ये लड़कियां सोशल मीडिया और दूसरे तरीकों से लड़कों से दोस्ती करती थीं। फिर उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनका वीडियो बना लेती थीं। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसा ऐंठती थीं। पुलिस को इनके पास से पीड़ितों के ATM और चेकबुक भी मिले हैं।
किशनगंज पुलिस के मुताबिक, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि जेबा और नाजनीन नाम की दो लड़कियां इस गिरोह में शामिल हैं। एसपी सागर कुमार ने बताया कि ये लड़कियां पहले लड़कों से दोस्ती करती थीं। फिर उन्हें मिलने के लिए बुलाती थीं और उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लेती थीं। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठती थीं।
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों से पैसे ऐंठने के लिए ये गिरोह उनके ATM और चेकबुक भी छीन लेता था। पुलिस को छापेमारी के दौरान कई पीड़ितों के ATM और चेकबुक मिले हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में जेबा और नाजनीन के अलावा असगर और अनवर नाम के दो लोग भी शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इस मामले में एक पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद मामले की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद कई और पीड़ित भी सामने आ सकते हैं। पुलिस ने पीड़ितों से अपील की है कि वे बिना डरे पुलिस से संपर्क करें। और शिकायत करें।

  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading
    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    ‘आरक्षण के साथ छेड़छाड़ होगा तो…’, JDU का दो टूक जवाब

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ‘आरक्षण के साथ छेड़छाड़ होगा तो…’, JDU का दो टूक जवाब

    ‘शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो’, राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ‘शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो’, राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय