नीट पेपरलीक मामले में तेजस्वी के सचिव से ईओयू ने की गुपचुप पूछताछ

 

अभिजीत पाण्डेय

पटना। नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा लगातार कार्रवाई कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में ईओयू ने गुप्त तरीके से बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार से पूछताछ की है।

एनच गेस्ट हाउस के सुपरवाइजर राकेश कुमार से भी आर्थिक अपराध इकाई ने पूछताछ की। तीन घंटे तक चले पूछताछ मे गेस्ट हाउस मामले में प्रीतम और सिकंदर कनेक्शन को लेकर पूछताछ हुई।

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया था कि पेपर लीक का आरोपी सिकंदर यादवेन्दु का करीबी है, जिसके बाद पूछताछ की गई है। तेजस्वी यादव के आप्त सचिव पर नीट पेपर लीक मामले में एनएच डिविजन के गेस्ट हाउस में आरोपियों को ठहराने का आरोप है।

अपने ऊपर लगे आरोपों के सवालों का पीएस प्रीतम यादव ने जवाब दिया है। आर्थिक अपराध इकाई के कार्यालय में पूछताछ हुई है।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर तेजस्वी के पीएस प्रीतम यादव की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लगे हैं। कारण है नीट परीक्षा से एक दिन पहले उन्होंने ही उस सरकारी इंस्पेक्शन बंगले को गड़बड़ी करने वाले गैंग और उम्मीदवारों को ठहरने के लिए बुक करवाया था। बता दें कि बीते दिन बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी कहा था कि प्रीतम से इसे लेकर पूछताछ होनी चाहिए।

जूनियर इंजीनियर के कहने पर हुई पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, नीट पेपरलीक मामले में जेल मे बंद जूनियर इंजीनियर सिकंदर यादवेंदु के कहने पर सरकारी इंस्पेक्शन बंगले में कमरा बुक करने वाले तेजस्वी के आप्त सचिव प्रीतम कुमार से इओयू पूछताछ की ।

वहीं, कल डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी कहा था कि प्रीतम से पूछताछ होनी चाहिए। बता दें कि जानकारी के मुताबिक, नीट एग्जाम से एक दिन पहले पटना के एनएचएआई के सरकारी इंस्पेक्शन बंगले में गड़बड़ी करने वाले गैंग व परीक्षार्थी ठहरे थे, और इसे तेजस्वी के पीएस प्रीतम यादव के कहने पर बुक किया गया था।

पूछताछ में ईओयू प्रीतम कुमार और पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु के बीच कनेक्शन जानने की कोशिश की ।
इधर जांच एजेंसी ईओयू के काम काज के तरीके से बिहार सरकार के नाराज होने की खबर सामने आ रही है।

सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी ने उम्मीदवारों को जिस तरह सार्वजनिक तौर पर पूछताछ के लिए ईओयू हेडऑफिस बुलाया, उसे लेकर सरकार नाराज है। साथ ही एजेंसी ऑफिस के बाहर उम्मीदवारों के मीडिया ट्रायल होने से भी सरकार नाराज है।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’