प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजगीर आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिवार और राजगीर वासियों में उत्साह

पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का करेंगे उद्घाटन, तैयारियां जोरों पर

प्रधानमंत्री आयेंगे राजगीर, नालंदा विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन

राम विलास
राजगीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी 19 जून बुधवार को पहली बार मगध साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी राजगीर आयेंगे। उनके द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के नव निर्मित भवनों का उद्घाटन किया जायेगा। लेकिन नालंदा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय से अबतक उन्हें कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

 

सूत्रों के अनुसार उद्घाटन समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो अरविन्द पनगढ़िया एवं अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कई देशों के राजदूतों को भी शामिल होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री के राजगीर आगमन को लेकर नालंदा विश्वविद्यालय परिवार और राजगीर वासियों में काफी उत्साह है। विश्वविद्यालय प्रशासन उद्घाटन समारोह की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। नालंदा जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के आगमन पर विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है केंद्रीय और राज्य खुफिया एजेंसी के अधिकारी और कमी भी राजगीर पहुंच गए हैं डीएम और एसपी द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के हेलीपैड और समारोह स्थल का शुक्रवार को मुआयना किया गया।

जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बैठक कर उद्घाटन समारोह और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर विशेष चर्चा की गयी। प्रधानमंत्री 9:50 बजे सुबह आयेंगे और 11:40 में राजगीर से हेलिकॉप्टर द्वारा गया होते राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के ध्वस्त होने के करीब 800 साल बाद केन्द्र सरकार और बिहार सरकार के सद् प्रयास से नालंदा विश्वविद्यालय को पुनः पुनर्जीवित किया गया है।

445 एकड़ भूखंड पर इसका निर्माण 2010 में मगध साम्राज्य की राजधानी राजगीर में आरंभ किया गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी द्वारा विश्वविद्यालय का आधारशिला रखा गया था। विश्वविद्यालय का अपना भवन वर्षों पहले से बनकर तैयार है। यह वर्षों से उद्घाटन की बाट जोह रहा है।

तत्कालीन कुलपति प्रो सुनैना सिंह के कार्यकाल में भवन का निर्माण हुआ है। उन्हीं के कार्यकाल में 2019 में नालंदा विश्वविद्यालय अपने परिसर और भवन में सभी काम करना आरंभ कर दिया है। शुरुआती समस्याओं से उबरने के बाद 2014 में विश्वविद्यालय में अध्ययन- अध्यापन आरंभ हुआ है। पहले बैच केवल 12 स्टूडेंट द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय में दाखिला लिया गया था।

वर्तमान समय में इस विश्वविद्यालय में 30 से अधिक देशों के विद्यार्थी अध्ययन और शोध कर रहे हैं। भवनों की भव्यता दूर से ही आम आवाम को आकर्षित करती है। नालंदा विश्वविद्यालय को भव्य प्रवेश द्वार के अलावे प्रशासनिक भवन सभी साथ स्कूलों के लिए अलग-अलग अकादमिक स्पाइन, क्लास रूम, परीक्षा केन्द्र, बहुमंजिला लाइब्रेरी, योगा सेंटर, डाइनिंग हॉल, मीटिंग हाॅल, ऑडिटोरियम, अतिथिशाला, कैफेटेरिया, तालाब, सेन्ट्रल लाइब्रेरी, कुलपति आवास, कुलसचिव आवास, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर आवास, बॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल आदि भव्य भवन बनकर तैयार है। नालंदा विश्वविद्यालय का सेंट्रल लाइब्रेरी का डिजाइन देशी- विदेशी स्टूडेंट को बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है. पुस्तकालय का लक्ष्य अत्याधुनिक संसाधन प्रिंट और डिजिटल सेवाओं के साथ शीर्षता पर है।

— प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
— वाराणसी एयरपोर्ट से प्रस्थान – 8:30 सुबह
— गया एयरपोर्ट पर आगमन – 9:15 सुबह
— गया एयरपोर्ट से प्रस्थान ( हेलिकॉप्टर) – 9:20 सुबह
— राजगीर हेलीपैड पर आगमन – 9:50 सुबह
— हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान -9:55 सुबह
— कार्यक्रम स्थल पर आगमन – 10:00 बजे सुबह
— उद्घाटन कार्यक्रम – 10:00 से 11:30 बजे पूर्वाह्न
— कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान – 11:35 बजे पूर्वाह्न
— राजगीर से गया एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान – 11:45 बजे पूर्वाह्न
— गया एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान – 12:20 अपराह्न

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    शिवसेना UBT में इस बार हुई टूट तो क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?  

    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की तैयारी कर रही बीजेपी, DMK के साथ मिलाएगी हाथ?

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    • By TN15
    • June 16, 2026
      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?

    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    • By TN15
    • June 16, 2026
    केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला

    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अब लखनऊ में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस 

    भारत में धर्मांतरण-विरोधी कानून: न केवल अल्पसंख्यक-विरोधी, बल्कि दलित-विरोधी भी

    • By TN15
    • June 16, 2026
    भारत में धर्मांतरण-विरोधी कानून: न केवल अल्पसंख्यक-विरोधी, बल्कि दलित-विरोधी भी