इंजीनियर ने 50 लाख की लालच में दोस्तों के संग अपहरण का रचा स्वांग, गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र नोएडा में स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले आईटी इंजीनियर ने अपने परिजनों से फिरौती के रूप में मोटी रकम उगाही करने की नीयत से खुद के झूठे अपहरण का स्वांग रचा। इंजीनियर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच की तो इस मामले का खुलासा हुआ, कि यह अपहरण का मामला नहीं है। इस मामले में पुलिस ने इंजीनियर और उसके दो दोस्तों को आज गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में स्थित एक आईटी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करने वाला युवक शुभम गौड़ के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को तीन दिन पूर्व फोन आया कि उसका मेवाती गैंग ने अपहरण कर लिया है। कथित अपहरण कर्ताओं ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों ने फिरौती देने से इनकार किया तथा पुलिस को सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच की तो शुभम का लोकेशन हरियाणा के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन आया। वहां से पुलिस ने उसे बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि शुभम ने अपने परिजनों से मोटी रकम फिरौती के रूप में वसूलने की नीयत से संदीप पुत्र अशोक कुमार तथा अंकित कुमार पुत्र सुमेर सिंह नामक अपने दो साथियों संग मिलकर अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी। उन्होंने बताया कि शुभम के पिता का केबल नेटवर्क का कारोबार है, जबकि उनके चाचा का रेस्टोरेंट है, और उनके दादा रजिस्ट्रार के पद से रिटायर्ड हुए हैं। वह घर में इकलौता बेटा है।

शुभम को आशा थी कि उसके परिजन उसके अगवा होने की सूचना पर फिरौती के रूप में 50 लाख की रकम दे देंगे। इस रकम से वह मौज-मस्ती करना चाह रहा था। शुभम ने शुरुआती दौर में पुलिस को बताया कि मेवाती गिरोह के लोग ने गांजा चेक करने के बहाने उसे बंधक बनाया और मेवात में ले जाकर उसको बंधक बना कर रखा और उसके परिजनों से फिरौती की रकम मांगी।

  • Related Posts

      भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- ‘भोजपुर में एक…’
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी…

    Continue reading
    मुंगेर: अलग-अलग गंगा घाटों में स्नान के दौरान हादसे में 6 डूबे, 4 लड़कियों और 1 लड़के का शव बरामद
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    बिहार के मुंगेर जिले में अलग-अलग गंगा घाटों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Noida News: जिम्स अस्पताल विवाद पर सपा का प्रदर्शन, ग्रेटर नोएडा में हाईवे जाम से थमी रफ्तार

    • By TN15
    • June 25, 2026
    Noida News: जिम्स अस्पताल विवाद पर सपा का प्रदर्शन, ग्रेटर नोएडा में हाईवे जाम से थमी रफ्तार

    इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल 

    Oil-LPG Crisis: 9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा

    • By TN15
    • June 25, 2026
    Oil-LPG Crisis: 9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा

    चंदा चोरी पर फौरन हो एफआईआर, VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले- रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस

    • By TN15
    • June 25, 2026
    चंदा चोरी पर फौरन हो एफआईआर, VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले- रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस

    सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, ‘लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि…’