शहर में चलेगा अतिक्रमण मुक्त अभियान, दुकानदारों के साथ होगी बैठक

समस्तीपुर कार्यालय ।।समस्तीपुर में चलेगा अतिक्रमण मुक्त अभियान, इसको लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कमर कस लिया है। इसकी जानकारी सोमवार को एसडीओ ने मीडिया कर्मियों को दी। उन्होंने कहा कि आए दिन जाम की समस्या की शिकायत मिल रही थी उसी के मद्दे नजर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में जो भी दुकानदारों के मिली भगत से सड़क पर ठेला आदि लगाकर सड़क को अतिक्रमण कर किया गया है। इसको लेकर सर्व प्रथम दुकानदारों के साथ बैठक कर हिदायत दी जाएगी के कोई भी दुकानदार अपने दुकान के सामने ठेला वगैरह न लगवाएं इसके कारण राहगीरों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है और शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि खासकर स्टेशन के सामने ठेला दुकानदार, टोटो चालक हमेशा अपनी गाड़ी लगाकर खड़े रहते हैं सवारी के इंतजार में उन्होंने सभी लोगों से कहा है कि वे अब ऐसा करेंगे तो उन्हें अब दंडित किया जाएगा। इसी प्रकार स्टेशन रोड में सड़क किनारे आम आदमी अपनी बाईक लगाकर सड़क जाम करते हैं उन्हें सचेत रहने की हिदायत दी है। वही दूसरी ओर एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि शहर के ओवरब्रिज से लेकर मोहनपुर तक सड़क के बीच में डिवाइडर जो बना है कही कहीं सड़क पार करने के लिए छोटा छोटा स्पेस बना हुआ है, छोटा छोटा स्पेस बने रहने के कारण लोगों एक साइड से दूसरे साइड जाते हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। दुर्घटना को रोकने के लिए छोटे छोटे स्पेस को बंद कर दिया जाएगा। वहीं गलत तरीके से लगे बैनर और पोस्टर को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों चार या पांच दिन के लिए परमिशन लेकर बैनर पोस्टर लगाते हैं और एक एक महीना छोड़ देते हैं वह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी