समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया कमाल

-आईपीएल में मात्र 35 गेंदों पर लगाया शतक
-बधाई मिलने का सिलसिला हुआ शुरू

समस्तीपुर। रामजी कुमार।

बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आई पी एल एवं टी 20 में फिफ्टी और सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 35 गेंद पर शतक लगाया। यह आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंदों पर लगाया गया शतक है। बताते चले कि इससे पहले ये रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था। यूसुफ पठान ने 2010 में 37 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने आई पी एल में 18 वें सीजन में 17 गेंदों पर हॉफ सेंचुरी भी लगाई। इसके बाद 11 वें ओवर में राशिद खान के खिलाफ छक्का लगाया और 35 गेंदों पर अपना शतक मुकम्मल किया। इस शतक के साथ ही वैभव के शतक के मदद से राजस्थान रॉयल्स को IPL में लगातार 5 हार के बाद जीत मिली। टीम ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। विभव सूर्यवंशी सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। इधर वैभव के इस परफॉर्मेंस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत बिहार के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। बिहार सरकार ने वैभव को 10 लाख रुपया इनाम के तौर पर देने की घोषणा की है। इधर वैभव सूर्यवंशी के इस कामयाबी पर जिले में जगह जगह जश्न का माहौल बना हुआ है। इनके खुशी में कही पटाखा फोड़ाजा रहा है तो कही मिठाई बांटी जा रही है।

  • Related Posts

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading
    बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट?
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    • By TN15
    • October 18, 2026
    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    • By TN15
    • October 18, 2026
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    • By TN15
    • October 18, 2026
    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह