नाला उड़ाही में 11 लाख के अधिक का भुगतान वार्ड जमादारों के खाते में होने से बिफरे सशक्त समिति सदस्य

पूर्व की बैठक में छह लाख से अधिक जमादारों के बैंक अकाउंट मे हुई भुगतान को गलत बता लगाई गई रोक की अनदेखी कर पुनः पांच लाख से ज्यादा और भुगतान पर भड़के सदस्य,

पक्की फुलवारी मुहल्ले में आदेश के दो सप्ताह से ज्यादा बाद भी नाला निर्माण शुरू नहीं होने पर नगर निगम महापौर ने दिखाई नाराजगी।

बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया।नगर निगम सशक्त स्थाई समिति की बुधवार को आहूत बैठक में समिति की पूर्ववर्ती बैठकों पारित प्रस्तावों में से अधिकांश का अनुपालन अब तक नहीं होने पर सदस्यों ने बवेला मचाया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में उनके ही कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में महापौर ने कहा कि ऐसा कृत्य बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 में निर्धारित प्रावधानों का खुला उलंघन और अवमानना भी है। वही समिति के सदस्यों नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों जारी मुख्य नाला उड़ाही मद में अब तक कुल 11 लाख से भी अधिक का भुगतान वार्ड जमादारों के खाते में होने सशक्त समिति सदस्य गण ने भारी नाराजगी जाहिर की। सदस्यों ने कहा कि विगत बैठक में मजदूरों के खाते के बजाय वार्ड जमादारों के बैंक खाते में करीब छह लाख का भुगतान होने को गलत और गैरवैधानिक बता कर सीधे मजदूरी का भुगतान मजदूरों के बैंक खाते में करने के सख्त आदेश के बावजूद पांच लाख से अधिक का भुगतान वार्ड जमादारों के ही खाते में कर दिया गया है। इस पर तुरंत रोक लगाते हुए केवल मजदूरों के ही खाते भुगतान का आदेश दिया गया। नगर आयुक्त स्तर से आदेश की अनदेखी को घोर वित्तीय अनियमितता स्वीकार किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने यह भी बताया कि भारी जल जमाव वाले पक्की फुलवारी मुहल्ले में आदेश के दो सप्ताह से ज्यादा बाद भी नाला निर्माण शुरू नहीं होने पर उन्होंने कहा इस पर कार्रवाई का निर्णय नगर निगम बोर्ड की अगली बैठक में लिया जायेगा। निगम के मुख्य सड़को की सफाई वार्ड अंतर्गत 20 कर्मियों से ही कराने का निर्णय पुनः लिया गया। बैठक में सशक्त स्थाई समिति सदस्य, नगर आयुक्त, उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?