आमसभा में कर्मचारियों का छलका दर्द सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय : गंगेश्वर दत्त शर्मा

ग्रेटर नोएडा । सड़क व लेबर ऑफिस से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़कर और जीतकर भी श्रमिकों के हाथ आज भी खाली है सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत रहे कर्मचारियों को न्याय के लिए आज भी दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, यह दर्द आज ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन सीटू द्वारा नवादा शनि मंदिर पर बुलाई गई आमसभा में कर्मचारियों का दर्द देखने व सुनने को मिला।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक प्राधिकरण में कार्यरत रहे माली व सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित किए जाने की मांग किए जाने के कारण 240 कर्मचारियों को वर्ष 2003 में प्राधिकरण द्वारा नौकरी से हटा दिया गया था। जिन्हें ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से न्याय दिलवाने के लिए पिछले 27 साल से लड़ाई लड़ रही ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन सम्बन्ध (सीटू) को 05 मई 2025 को बड़ी सफलता मिली जब प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर हाई कोर्ट इलाहाबाद के आदेश को बरकरार रखने का आदेश दिया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए निर्णय से कर्मचारियों को कार्य पर क्षतिपूर्ति सहित कार्य पर पुनः बहाली और श्रम विभाग द्वारा जारी वसूली प्रमाण पत्र में अंकित राशि 46 करोड़ 36 लाख 80 हजार रुपया कर्मचारियों को मिलने का रास्ता साफ हो गया। लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन श्रम विभाग/ जिला प्रशासन द्वारा नहीं कराया गया। बार-बार श्रम विभाग, जिला प्रशासन व प्राधिकरण में चक्कर काटने और अनेकों प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर यूनियन को माननीय उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका लगाई जिस पर दिनांक: 06-08-2025 को सुनवाई है। जिसमें जिलाधिकारी गौतम बुध नगर को स्वयं उपस्थित होने के आदेश माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए हैं।

यूनियन के महामंत्री रामकिशन ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद भी प्राधिकरण द्वारा हमें ना तो ड्यूटी पर लिया है तथा वसूली प्रमाण पत्र में अंकित धनराशि का भुगतान करने के बजाय अन्य तिकड़म लगाकर प्राधिकरण हमें उलझाना चाहता है, कभी सर्वोच्च न्यायालय में री सुनवाई का आवेदन देते हैं तो कभी श्रम कार्यालय में पुन सुनवाई का श्रम कार्यालय में दिए गए प्राधिकरण के प्रार्थना पत्र को उपश्रमायुक्त श्री राकेश द्विवेदी जी ने 16 जुलाई 2025 को खारिज कर दिया। 18 जुलाई को हमारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा जी से मिला उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन हमें दिया है हम एक हफ्ता करवाई का इंतजार करेंगे अगर कार्रवाई नहीं हुई तो रविवार 27 जुलाई 2025 को प्रातः 10:00 बजे नवादा ग्रेटर नोएडा के सामने शनि मंदिर पर फिर से आम सभा कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। आज हुई आम सभा को सीटू जिला महासचिव रामसागर, अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष टीकम सिंह, महामंत्री रामकिशन, यूनियन के पदाधिकारी ज्ञानचंद, धर्मपाल, बाली आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!
    • TN15TN15
    • July 21, 2026

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष…

    Continue reading
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर
    • TN15TN15
    • July 21, 2026

    देश के इतिहास में छात्र आंदोलनों ने हमेशा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    • By TN15
    • July 21, 2026
    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    • By TN15
    • July 21, 2026
    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन