ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी

इंद्री(सुनील शर्मा)
ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य कार्यकारिणी के फैसले अनुसार सब यूनिट इंद्री में बिजली विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने के विरोध में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर नारेबाजी की । मीटिंग की अध्यक्षता महेश मेहता ने की व संचालन सब यूनिट सचिव संजीव मालिक ने किया । मीटिंग में मुख्य रूप से ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य सदस्य मलकीत सिंह, यूनिट सचिव व सर्व कर्मचारी संघ इंद्री के ब्लॉक प्रधान शंटी कांबोज व सब यूनिट प्रधान मनीष कांबोज मौजूद रहे । कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मलकीत सिंह, शंटी कांबोज,मनीष कांबोज ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी विभागों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू कर रही जिसके तहत बिजली विभाग में भी इसे लागू किया जा रहा है जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं । क्योंकि बिजली विभाग में कर्मचारी लाइनों पर लगातार जिन लाइनों पर काम करते हैं उन लाइनों की पूरी जानकारी होती है किस लाइन की कहाँ पर क्रॉसिंग है व किस लाइन पर काम करते समय किस किस लाइन पर परमिट लेना होता है उसकी पूरी जानकारी होती है । फिर भी कभी कभी हादसे हो जाते हैं मगर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में बिजली कर्मचारी किसी नई जगह पर काम करने के लिए जाएगा वहां पर लाइनों को जानने में काफी समय लगेगा जिस कारण काम करते समय ज्यादा हादसे होने का डर रहता है । इसलिए ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कार्यकारिणी ने इस पॉलिसी का विरोध करने का फैसला लिया है और जब तक बिजली विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू करने का फैसला वापिस नहीं लिया जाता कर्मचारी इसका विरोध करते रहेंगे ।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?