जेके नगर लाइनपार में बिजली गुल, निवासियों ने जताई नाराजगी

 अनुप जोशी

रानीगंज: रानीगंज ब्लॉक के जेमेरी ग्राम पंचायत इलाके के जेके नगर लाइनपार में गुरुवार रात से बिजली नहीं है, जिससे स्थानीय निवासी गर्मी से बेहाल हो गए हैं। बिजली नहीं आने के कारणों को जानने के लिए जब पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत बोर्ड के रानीगंज कार्यालय में फोन किया गया, तो पता चला कि जेके नगर लाइनपार के कुम्हार टोली के निकट केबल जल कर टूट गया था।
जेके नगर लाइनपार के निवासियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत बोर्ड की सेवा बहुत खराब है। हल्की बारिश या हवा चलने पर भी बिजली चली जाती है और उसके वापस आने का कोई निश्चित समय नहीं होता। शिकायत करने पर भी बिजली विभाग से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिलती। इस भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
निवासियों ने बताया कि आज की स्थिति तो और भी बुरी हो गई है, क्योंकि कल रात से बिजली कटी हुई है और अभी तक नहीं आई है। बिजली विभाग से संपर्क करने पर सुबह से ही बताया जा रहा है कि एक घंटे में बिजली आ जाएगी, परंतु शाम हो चुकी है और अब तक बिजली नहीं आई है।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!