गरीब-मजदूर, किसान परिवारों का आर्थिक शोषण बंद करे बिजली विभाग, वरना होगा आंदोलन

अविलंब बिल सुधार कर गरीबों को राहत दे बिजली विभाग 

समस्तीपुर पूसा भाकपा-माले की धोबगामा पंचायत कमिटी की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के धोबगामा के मलिकौर गांव में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उषा देवी व पर्यवेक्षण भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की।
बैठक में मुख्य रूप से मलिकौर गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं का मीटर के सही रीडिंग के बावजूद बिजली विभाग के द्वारा एवरेज बिल निकालने की मनमानी पर रोक लगाकर बिल सुधार अविलंब करने,
मनरेगा में मजदूरों को काम देने व मजदूरों के बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने,लेवी नवीनीकरण, सदस्यता, पार्टी पत्रिका ‘लोकयुद्ध’ के पाठकों की संख्या बढ़ाने आदि जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि मलिकौर गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं का मीटर के सही रीडिंग के बावजूद बिजली विभाग के द्वारा फरवरी 2024 का जबरन एवरेज बिल निकालकर गरीब-मजदूर, किसान परिवारों पर जुल्म व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि
एवरेज बिल निकालने पर मीटर की रीडिंग कई गुणा बढ़ जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को कई गुणा ज्यादा राशि का भुगतान करना मजबूरी हो जाती है। जब मीटर सही रीडिंग ले रही है तो एवरेज बिल निकालने की बिजली विभाग को जरूरत ही क्या है? बिजली विभाग अविलंब बिल सुधार कर गरीबों को राहत दे वरना उपभोक्ताओं के साथ मिलकर भाकपा-माले आंदोलन करने पर बाध्य होगी।
आगे उन्होंने कहा कि 2 हजार से अधिक बिल रहने पर उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है, लेकिन उक्त मनमानी पर बिजली विभाग पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती? उन्होंने डीएम से बिजली विभाग पर कार्रवाई करने व गरीबों के शोषण पर रोक लगाने की मांग की है। मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य किशोर कुमार राय, रविन्द्र सिंह, दिनेश राय, उषा देवी, अमृता देवी समेत सीता देवी, सिंधु देवी, फूलो देवी,सेवक पासवान,बबिता देवी,सरयुग पासवान, चुन्नु मांझी, बैजू मांझी, अनिता देवी, रतन देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, संगीता देवी, मुन्नी देवी, कौशल्या देवी आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा