चुनावी दंगलः दो बेटियों को मिला पिता की हार का बदला लेने का मौका

द न्यूज 15 

देहरादून। प्रदेश की राजनीति में इस बार दो बेटियों के पास पिता की हार का बदला लेने का मौका मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी की बेटी विधायक ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार और पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव मैदान में है। इन दोनों सीटों पर दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कोटद्वार और हरिद्वार ग्रामीण सीट पर लोगों की निगाहें टिकी है। खास बात यह है कि दोनों विधानसभा सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्रियों की बेटी भाजपा और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी है। ऋतु खंडूड़ी वर्तमान में पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा सीट से विधायक है। लेकिन भाजपा ने उनका टिकट काट कर कोटद्वार सीट पर चुनाव मैदान में उतारा है इस सीट पर वर्ष 2012 में पूर्व सीएम भुवनचंद्र खंडूड़ी चुनाव हार गए थे। उन्हें कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेगी ने 4623 मतों से हराया था। भुवन चंद्र खंडूड़ी को यहां से 27194 वोट मिले थे। जबकि सुरेंद्र सिंह नेगी ने 31797 मत लेकर जीत हासिल की थी। जबकि 2017 के चुनाव में कोटद्वार सीट से भाजपा ने हरक सिंह रावत को टिकट दिया था। जिस पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार ऋतु खंडूड़ी के पास पिता की हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है।
वहीं, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से इस बार कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को दांव लगाया है। वर्ष 2017 के चुनाव में हरीश रावत ने यहां से चुनाव लड़ा था। लेकिन वे चुनाव हार गए थे। भाजपा के स्वामी यतीश्वरानंद ने उन्हें 12278 मतों से हराया था। जबकि हरीश रावत को 32686 मत मिले थे।
अनुपमा रावत पहली बार चुनाव लड़ रही है और मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद से है। दोनों सीटों पर सभी लोगों की निगाहें टिकी है। यह बेटियां अपने पिता की हार का बदला ले पाएंगी। यह अभी भविष्य के गर्भ में छिपा है।

Related Posts

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

बीजेपी ने पंजाब चुनाव से पहले सांसद और…

Continue reading
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

वंदे मातरम का पूरे छंद गाए जाने को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

  • By TN15
  • August 19, 2026
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

  • By TN15
  • August 19, 2026
स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

  • By TN15
  • August 18, 2026
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

  • By TN15
  • August 18, 2026
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’