विवादित बोल पर चुनाव सख्त, सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को मिला नोटिस

लोकसभा चुनाव से पहले महंगी पड़ी अश्लील टिप्प्पणी 

कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के नेताओं को नोटिस

दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर की थी विवादित टिप्पणी

द न्यूज 15 ब्यूरो 

नई दिल्ली। विवादित बयान पर चुनाव सख्त हो गया है। लोकसभा चुनाव से चंद दिन पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और बीजेपी नेता दिलीप घोष को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर दिया है। दरअसल कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। जिस पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही बीजेपी के नेता दिलीप घोष ने भी ममता बनर्जी पर एक टिप्पणी की थी। जिसकी वजह से उन्हें भी नोटिस भेजा गया है। चुनाव आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत से 29 मार्च 2024 शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है।

दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर क्या की थी टिप्पणी

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में कहा था कि दीदी गोवा जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं गोवा की बेटी हूं’, फिर त्रिपुरा जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं त्रिपुरा की बेटी हूं। तय करें कि आपका पिता कौन है। सिर्फ किसी की बेटी बनना अच्छा नहीं है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो गया। जिसके बाद टीएमसी ने दिलीप घोष के बयान की निंदा करते हुए कहा कि पूर्व बीजेपी प्रमुख अपनी पार्टी द्वारा उन्हें उनके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र से निष्कासित करने के बाद अपनी हताशा व्यक्त कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने इसी मामले में दिलीप घोष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव आयोग का नोटिस

दिलीप घोष से पहले बीते रविवार को जब बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया तो पार्टी ने मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया। कंगना रनौत को टिकट देने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। हालांकि उसे बाद में हटा लिया गया। इस मामले में सुप्रिया ने सफाई भी दी उन्होंने कहा कि जैसे मुझे इस पोस्ट के बारे में पता चला मैंने उसे हटा दिया। जो लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं उन्हें पता है कि मैं कभी किसी महिला के प्रति ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकती हूं। हालांकि चुनाव आयोग ने इस मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस जारी कर दिया है।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार