Election Bugle : निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी

यूपी में 9 जनवरी 2023 से 3 चरण में होंगे निकाय चुनाव, 21जनवरी को आएंगे नतीजे.

•उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश में 9 जनवरी से निकाय चुनाव तीन चरण में होंगे। मतदान सुबह 7.30 से शाम 5 बजे तक होगा।
उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन अजय कुमार शुक्ला ने निकाय चुनाव के मतदान की तिथि घोषित की।

•पहले चरण का मतदान मतदान 9 जनवरी,
•दूसरे चरण का 13 जनवरी और
•तीसरे चरण का 17 जनवरी को मतदान होगाl

अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 17 नगर निगम व 200 नगर पालिका के साथ ही 517नगर पंचायत में मतदान होगा। नगर पालिका व नगर पंचायत में बैलेट पेपर से चुनाव होंगे।
मतगणना 21जनवरी को सुबह आठ बजे से होगी। राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग को चुनाव कार्यक्रम भेज दिया है। आयोग ने इसी आधार पर आज अधिसूचना जारी की। मेयर की 17 सीटों, पालिका परिषद चेयरमैन की 200 तथा नगर पंचायत की 517 सीटों पर मतदान होना है। 10 % मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। नगर निगम के चुनाव ईवीएम से जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। बैलेट पेपर पर प्रत्यशी की फोटो भी होगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता लागू हो गयी है। अब किसी भी ट्रांसफर, प्रमोशन व नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। किसी विषम परिस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति लेनी होगी।
उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव राज्य सरकार के संसाधन से होंगे। हम बाहर से फोर्स नही लेंगे।

प्रथम चरण का मतदान 9 जनवरी को
शामली, मेरठ, हापुड़
बिजनौर, बदायूं, हाथरस
कासगंज, आगरा, कानपुर
जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट
कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव
हरदोई, अमेठी, फैजाबाद
गोंडा, बस्ती, गोरखपुर
आजमगढ़, गाजीपुर सोनभद्र में मतदान होगा।

दूसरे चरण का मतदान 13 जनवरी को
लखनऊ
मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद
गौतमबुद्धनगर, अमरोहा
रामपुर, पीलीभीत
शाहजहांपुर, अलीगढ़
मथुरा, मैनपुरी
फर्रुखाबाद, इटावा
ललितपुर, बांदा
इलाहाबाद,
सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर बहराइच, श्रावस्ती
संतकबीरनगर, देवरिया
बलिया, वाराणसी, भदोही।

तीसरे चरण का मतदान को 17 जनवरी
सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर
मुरादाबाद, संभल, बरेली
एटा, फिरोजाबाद
कन्नौज, औरैया
कानपुर देहात
झांसी, महोबा
फतेहपुर, रायबरेली
सीतापुर, लखीमपुर खीरी
बाराबंकी, बलरामपुर
सिद्धार्थनगर, महराजगंज
कुशीनगर, मऊ
चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर में मतदान होगा।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “