Election 2024 : संयोजक और सीटों के बंटवारे को इंडिया गठबंधन की बैठक आज, टीएमसी ने किया किनारा    

INDIA Alliance Today Meeting:  लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों ही अपने अपने हिसाब से चुनावी समर में उतरने जा रहे हैं। बीजेपी के विजयी रथ को रोकने के लिए बने I.N.D.I.A ब्लॉक के शीर्ष नेता शनिवार (13 जनवरी) को एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इसमें गठबंधन को मजबूत करने, सीट बंटवारे पर रणनीति बनाने और अलायंस के संयोजक के चयन को लेकर चर्चा होगी। हालांकि तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल नहीं होंगी। बताया जा रहा है कि वह किसी और कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, आज की बैठक में सबसे अहम चर्चा विपक्षी गठबंधन के संयोजक की नियुक्ति पर होगी। जेडीयू नीतीश कुमार को संयोजक बनाना चाहती है, लेकिन बताया जा रहा है कि टीएमसी इसका विरोध कर रही है. बता दें कि इससे पहले भी इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने वर्चुअल मीटिंग में इन सब मुद्दों पर चर्चा की कोशिश की थी, लेकिन तब बात नहीं बन पाई थी।

टीएमसी ने कहा, बीजेपी को हराने के लिए प्रतिबद्ध

वहीं, टीएमसी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बैठक के बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन शनिवार को सीएम ममता बनर्जी के कई कार्यक्रम पहले से निर्धारित हैं, ऐसे में वह इस बैठक में शामिल नहीं हो सकती हैं। पार्टी इंडिया ब्लॉक और बीजेपी को हराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी बैठक

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, इंडिया पार्टी के नेता 13 जनवरी 2024 को सुबह 11:30 बजे वर्चुअल बैठक करेंगे. इसमें विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।

कई बैठकों के बाद भी नहीं बन पा रही बात

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सबसे ज्यादा तकरार देखने को मिल रही है। यह खींचतान कई राज्यों में है। इससे पहले भी इंडिया गठबंधन कई मीटिंग कर चुका है। गठबंधन की पहली बैठक पटना में 23 जून 2023 को हुई थी। दूसरी बैठक 17,18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में हुई थी। गठबंधन ने अपनी तीसरी बैठक मुंबई में 31 और 1 सितंबर 2023 को की थी। इतनी बैठकों के बाद भी सीट बंटवारे को लेकर तकरार जारी है।

  • Related Posts

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    बीजेपी ने राहुल गांधी के पैलेट गन वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    असम में बाढ़ की त्रासदी पर डिबेट क्यों नहीं ? 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    असम में बाढ़ की त्रासदी पर डिबेट क्यों नहीं ? 

    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    ‘पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी…’, SC ने केंद्र को दिया नोटिस

    • By TN15
    • July 30, 2026
    ‘पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी…’, SC ने केंद्र को दिया नोटिस

    कलराज मिश्र ने रखी बाबा नीम करोरी धाम की आधार शिला!

    • By TN15
    • July 30, 2026
    कलराज मिश्र ने रखी बाबा नीम करोरी धाम की आधार शिला!

    शासन और प्रशासन को काम करना होगा नहीं तो …

    • By TN15
    • July 30, 2026
    शासन और प्रशासन को काम करना होगा नहीं तो …

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    • By TN15
    • July 29, 2026
    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा